Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एमपी के लाल विष्णुकांत का कमाल : सबसे कम उम्र में दो बार झटका RNG अवार्ड

भोपाल। मध्य प्रदेश के युवा पत्रकार विष्णुकांत तिवारी जी को एक बार फिर पत्रकारिता के क्षेत्र में देश का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार “रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड्स” से सम्मानित किया गया है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों उन्हें पुरस्कृत किया गया।

यह लगातार दूसरी बार है जब विष्णुकांत तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। गत वर्ष भी उन्हें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में यह पुरस्कार प्रदान किया था। यह अवॉर्ड पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों, खबरों, रिपोर्टिंग, रिसर्च और कवरेज करने वाले पत्रकारों को दिए जाते हैं।

विष्णुकांत तिवारी ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही फ्रीलांसर के तौर पर खबरें लिखना शुरू कर दिया था और महज 22 वर्ष की आयु में The Quint के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के संवाददाता नियुक्त किए गए थे। The Quint के लिए काम करते हुए विष्णुकांत की दंगों से जुड़ी तटस्थ रिपोर्टिंग तथा, आदिवासी और दलितों पर केंद्रित खबरों और सामाजिक कुरीतियों सहित नक्सलवाद जैसे मुद्दों पर उन्होंने सोचने पर मजबूर करने वाली कहानियों को जनता के सामने लाया है।

बस्तर में नक्सलियों और आदिवासियों से जुड़ी रिपोर्ट के लिए उन्हें साल 2024 में रामनाथ गोयनका पुरस्कार दिया गया था। महिलाओं को डायन के नाम पर प्रताड़ित करने से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज के लिए उन्हें इस बार फिर से यह पुरस्कार दिया गया है। उनके साथ इस डॉक्यूमेंट्री के लिए वीडियो जर्नलिस्ट अथर राथर को भी यह पुरस्कार मिला है।

बता दें कि विष्णुकांत तिवारी ने कम समय में ही मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में अपनी पकड़ बनाई और अपनी इन्वेस्टिगेटिंग ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए पहचान कायम किया। दंगों की तटस्थ रिपोर्टिंग से लेकर अन्य ग्राउंड रिपोर्टिंग के दम पर विष्णुकांत तिवारी के रिपोर्ट्स काफी पसंद किए जाते हैं।

विष्णुकांत तिवारी विस्तार न्यूज की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रहे। इसके बाद वे बीबीसी से जुड़ गए और वर्तमान में बतौर सेंट्रल इंडिया कॉरेस्पॉन्डेंट अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रीवा में जन्मे विष्णुकांत तिवारी को लगातार दूसरी बार रामनाथ गोयनका जैसा प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलना मध्य प्रदेश के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है। देश-प्रदेश के पत्रकार विष्णुकांत तिवारी जी को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन