Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

विस्तार न्यूज़ और बिरयानी के झगड़ा-फसाद में आज कुछ नया हुआ है!

त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारों के साथ मारपीट प्रकरण ने खूब तूल पकड़ा. विस्तार न्यूज़ और अशोका बिरयानी मैटर में पुलिस ने बिरयानी के 6 कर्मचारियों को अरेस्ट किया है. शुक्रवार को इन सभी आरोपियों को एसडीएम की अदालत में पेश किया गया.

दरअसल, रायपुर के तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी होटल में गुरुवार दो कर्मचारियों डेविड साहू और नीलकुमार पटेल की चेंबर सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई थी. इस हादसे की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों और पत्रकारों से होटल के स्टाफ ने मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया था. हालांकि, अभद्रता के वीडियो दोनों ही तरफ से वायरल हुए.

मामले में शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आईपीसी के अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की है.

पत्रकारों के साथ मारपीट के इस मसले को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गंभीरता से लिया था. डिप्टी सीएम के आदेश के बाद बिरयानी सेंटर के तीन कर्मचारियों की आज और गिरफ्तारी हुई. साथ ही होटल को भी बंद करवाने की सूचना है.

महिला कर्मचारियों को थमाया मोर्चा

दो मजदूरों की मौत के बाद विस्तार न्यूज़ के कुछ पत्रकार वहां पहुंचे थे. जानकारी न मिलने पर पत्रकारों ने गुस्सा जाहिर किया. उधर प्रबंधन ने महिला कर्मचारियों को आगे कर गेम कर दिया. किसी रिपोर्टर का हाथ छू गया. अब महिला शक्ति जाग गई. तू-तड़ाक से बढ़ा मामला देख लेने, धमकी और अब एफआईआर-पेशी तक जा पहुंचा है.

नीचे पढ़ें संबंधित रिपोर्ट और उन रिपोर्ट के भीतर दोनों पक्षों के वीडियो भी हैं, पढ़ें…देखें

रिपोर्टिंग के नाम पर हुल्लड़बाजी क्यों कर रहा विस्तार न्यूज़? देखें हंगामें का वीडियो

मौत की कवरेज करने पहुंची ‘विस्तार न्यूज़’ की टीम से मारपीट, कैमरे भी तोड़े!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन