Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

योग दिवस पर साधना प्लस चैनल द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें देखें

साधना प्लस न्यूज चैनल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित होटल ताज में एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कोविड प्रोटोकाल के चलते होटल मैनेजमेंट द्वारा मात्र 25 अतिथियों की अनुमती दी गई थी जिसके चलते राजधानी के चुनिंदा लोगों को ही चैनल ने बुलाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे भजन सम्राट अनूप जलोटा को मुम्बई से खास तौर पर आमंत्रित किया गया था।

साधना प्लस न्यूज की यूपी ब्यूरो हेड सपना चारण ने बताया कि बहुत कम समय में हमारे चैनल हेड बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में एक बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हमारे लिए बहुत मुश्किल था 25 लोगों का चयन करना। हमने समाज के विभिन्न वर्गों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर परिचर्चा के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओ में भजन सम्राट अनूप जलोटा के अलावा समाजसेवी अपरणा यादव, सीएमएस संस्थापक डा.जगदीश गाधी, ब्रिगेडियर नवीन सिंह, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी चन्द्र प्रकाश, ADG सुरक्षा बिनोद कुमार सिंह, डा.लोकेन्द्र अग्रवाल (मेदांता अस्पताल), फादर सचिन सिंह, परमिंदर सिंह (सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग)। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनीष मिश्रा ने अतिथियों से संवाद स्थापित किया।

यूपी सीएम योगी आदित्य नाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों ने साधना प्लस न्यूज का धन्यवाद किया और कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए इतना अचछा आयोजन करने के लिए बधाई दी।

परिचर्चा का सीधा प्रसारण साधना प्लस न्यूज और विशेष कवरेज साधना धार्मिक और ईश्वर टीवी पर किया गया था।

देखें आयोजन की कुछ तस्वीरें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन