Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज़ी समूह में इन बड़े ब्रांड्स की निगेटिव रिपोर्ट चलवाने के लिए भी निशाने पर थे CEO अभय ओझा

Zee मीडिया के सीईओ अभय ओझा की मनमानी भी उनकी बर्खास्तगी की एक प्रमुख वजह रही. उन्होंने ज़ी में वरिष्ठ पद पर रहते हुए कुछ बड़े ब्रांड्स की निगेटिव रिपोर्ट चलवा दी थी.

इन बड़े ब्रांडस में डाबर, मारुति और हुंडई के अलावा कुछ नाम शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इन बड़े ब्रांड्स की रिपोर्ट के बाद सुभाष चंद्रा उनसे खासे नाराज हुए थे. उन्हें बाहर करने की एक वजह यह भी उठी थी.

इसके बाद बीजेपी को लेकर ज़ी ग्रुप की कुछ तनातनी सामने आई. जिसमें बताया गया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की लाइव कवरेज बंद करने की बात अभय ओझा ने बीजेपी को लीक कर दी थी. इससे चंद्रा का पारा गर्मी में और हाई हो गया.

नतीजतन, ओझा को जी समूह के सीईओ पद से फौरन बर्खास्त कर दिया गया. उनकी जगह डॉ इदरीस लोया को दी गई. ओझा की जगह आए लोया ज़ी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे.

एचयूएल से अपने करियर की शुरूआत करने वाले ओझा स्टार टीवी, जीटीवी, इंडसइंड और शॉप सीजे जैसे संस्थानों में रहे हैं. ओझा फरवरी 2022 में जी मीडिया में शामिल हुए थे. उनके पास जी एमपी-सीजी, जी यूपी-यूके, जी पीएचएच, जी दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा और जी सलाम का प्रभार था.

रिलेटेड खबरें…

सूचित किया जाता है कि, अभय ओझा अब ज़ी न्यूज़ में नहीं रहे!

जी नेटवर्क के सभी चैनलों पर मोदी, शाह और योगी की सभाओं व रोड शो को Live दिखाना बंद करने का फरमान!

ज़ी समूह से आई बड़ी खबर, योगी लाइव और मोदी-शाह बैन हैं!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन