Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एंकर से बॉस बोला.. अपने घर दारू पर बुलाओ, अकेले रहती हो..मेरे साथ रूम पर रूको एंजॉय करो!

ज़ीनत सिद्दीक़ी-

मेरे खर्चे पर मालद्वीप घूमने चलो, मेरे साथ ही रुम में ठहरना, अपने घर दारू पर बुलाओ, अकेले ही तो रहती हो, एंजाय करते हैं।

लड़कियां हरी भरी अच्छी लगती है, तुम तो बहुत हरी भरी हो क्या फालतू में जिम जाकर लोहा उठाती हो।

कुछ आरोपों के तो गवाह भी हैं।

अगर किसी ने आपसे ये कहा और आपने शिकायत की, होना क्या चाहिए था, आरोपी से आपका आमना-सामना कराया जाना चाहिए था, निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए थी।

लेकिन ऐसा न कर आप पर शिकायत वापस लेने का दबाव दिया जाए और इस हद तक की आपको बंधक बनाकर इस्तीफे पर हस्ताक्षर की कोशिश की जाए, जब जानलेवा माहौल में इस्तीफा न ले पाएं तो ज़बरदस्ती ग़ैरकानूनी तरीके से TERMINATE कर दिया जाए।

अब जनता बताए, जांच कि दिशा क्या मानी जाएगी? जनता अपने विवेक के आधार पर जवाब दे।

नोट-जिस उच्च अधिकारी के खिलाफ मेरी शिकायत थी, जिसकी एवज़ में मुझे संस्थान से निकाला गया, उसके कारनामों के किस्से पुराने हैं, जी हां ध्यान रखिए दोस्तों न तो मेरी शिकायत पहली है और न ही मेरा TERMINATION पहला है।

सवाल बस एक ही है-ये हिम्मत आती कहां से है, कोई कैसे लड़कियों को अपनी जागीर समज सकता है?

सौजन्य- एक्स

ज़ी न्यूज़ में एंकर ज़ीनत सिद्दीक़ी के साथ हुआ बहुत कुछ भयानक, देखिए टर्मिनेशन लेटर!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन