Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ZEE-SONY ने सुलझाई 10 अरब डॉलर की कलह, आरोपों पर भी डील हो गई!

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने अपना रद्द हुआ 10 अरब डॉलर का प्रस्तावित विलय समझौता विवाद सैटल कर लिया है. इसके साथ ही दोनों कंपनियां एक-दूसरे के खिलाफ सभी मामले वापस लेंगी.

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों कपनियों के इस फैसले के बाद जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में आज मंगलवार 15% की चढ़त दर्ज की गई है.

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (पहले सोनी पिक्चर्स) ने एक व्यापक गैर-नकद समझौते पर सहमति जताई है. समझौते में विलय सहयोग, विषय की समग्र योजना से संबंधित सभी विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटा सुलझा लेने की बात कही गई है. साथ ही दोनों कंपनियों ने सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र में चल रहे मामले में एक दूसरे के खिलाफ सभी आरोपों को वापस लेने तथा राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) सहित अन्य मंचों में शुरू हुई सभी कानूनी अड़चनें हटाने पर सहमति जताई है.

कब टूटी थी डील?
जी और सोनी के बीच 10 अरब डॉलर की यह डील जनवरी में होनी थी. सोनी ने कुछ शर्तों को पूरा न करने की बात कहकर डील से हाथ खींच लिया था. 2024 इसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने दावे लेकर अदालत चले गए थे.

जी के शेयर कितने चढ़े?
जी एंटरटेनमेंट के शेयर 150.85 रुपये कीमत तक पहुंच गए हैं. एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 11.45% चढ़कर बंद हुआ. ट्रेडिंग के दौरान शेयर 154.65 रुपये के हाई तक गया. शेयर के 52 हफ्ते का हाई 299.50 रुपये बताया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन