Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच में देरी को लेकर SEBI के खिलाफ दायर हुई याचिका

गौतम अडानी और हिंडनबर्ग मामले में अदालत की अवमामना करने का आरोप लगा है. यह आरोप सेबी के खिलाफ है जो एक वकील द्वारा अदालत में दाखिल की गई है. सेबी पर आरोप है कि उसने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जांच पूरी नहीं की है. जिसके लिए सेबी के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में आवेदन दायर कर अवमानना की कार्यवाही करने की मांग की गई है.

अदालत में यह आवेदन एडवोकेट विशाल तिवारी की तरफ से दिया गया है. तिवारी ने अडानी के खिलाफ स्टॉक मैनीपुलेशन में हेरफेर करने के लिए, OCCRP (Organised Crime And Corruption Reporting Project) के तहत लगे आरोपों पर जांच में देरी करने पर आपत्ति जताई है. एडवोकेट विशाल तिवारी ने बताया कि 17 मई के आदेश के अनुसार, सेबी को 14 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देनी थी, जो उसने अभी तक नहीं दाखिल की है. जिसपर उन्होंने अदालत के संज्ञान में यह मामला लाया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन