Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण में कितना फर्क है! देखिए/पढ़िए

रवीश कुमार-

इसी लिए चोरी की बात सही है। वरना गोदी मीडिया इन खबरों को पर्दा नहीं डालता। सारी ताकत लगा दी गई है चोरी की बात छिपाने में। बिहार में आपकी रिपोर्ट में इतनी धांधली है, आखिर बाकी चैनल क्यों नहीं कर रहे हैं? मधुबनी क्यों नहीं जा रहे हैं, क्यों नहीं बता रहे हैं कि किसका वोट कटा है। आवाज़ दबा दबाकर तर्क गढ़े जा रहे हैं। अगर सच के साथ होती सरकार तो क्या इस तरह छपते अख़बार।

क्या अंकिलों को इसी दिन के लिए झूठे सपने दिखाए गए कि धर्म के नाम पर कोई राष्ट्र बना रहे हैं? धर्म की क्या नैतिकता है? वोट चोरी से चुनाव जीतना और कोई प्रमाण दे तो ख़बर नहीं छापना?

आपके घरों में आज का अख़बार आया ही होगा। क्या आप अपने फोन से अच्छी तस्वीर लेकर अपलोड कर सकते हैं ? बताइये कि पहले पन्ने पर राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस की रिपोर्ट छपी है या नहीं। अगर भीतर के पन्ने पर छपी है तो उसकी भी तस्वीर अपलोड कीजिए। गोदी मीडिया लोकतंत्र का हत्यारा है। इन पर नज़र रखना आपकी सुरक्षा के लिए बहुत ज़रूरी है।


अजीत अंजुम-

दैनिक भास्कर ऐसे हर मौके पर साबित करता है कि हिंदी का सबसे बेहतर अखबार कोई है तो भास्कर है. और दैनिक जागरण अगर ऐसे मौके पर साबित करता है कि सत्ता का सबसे बड़ा चाटुकार कोई अखबार है तो जागरण है.

जागरण में राहुल के खुलासे की खबर पेज नंबर 13 पर छपी है.

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन