Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एक और मीडिया हाउस में अडानी का कब्जा

गौतम अडानी की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने विस्तार करते हुए एक और मीडिया हाउस में हिस्सेदारी खरीदी है. इस मीडिया हाउस का नाम IANS है. इंडो एशियन न्यूज सर्विस यानी IANS समाचारों की एजेंसी के तौर पर कार्य करती है, जिसमें अडानी ग्रुप द्वारा 50.50 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदे जाने की सूचना है.

अडानी की मीडिया कंपनी NDTV की एक खबर के मुताबिक, कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी देते हुए कहा कि, ‘AMG मीडिया नेटवर्क्स ने न्यूज एजेंसी IANS में 50.50% हिस्सेदारी खरीदी है.’

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, AMG मीडिया नेटवर्क्स और IANS के बीच यह डील 5.10 लाख रुपये में पूरी हुई है. इस अधिग्रहण समझौते के तहत, IANS के बोर्ड ने 15 दिसंबर 2023 को इस डील से संबंधित शेयरों के ट्रांसफर की मंजूरी दे दी है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन