Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी पत्रकार पर महिला से कार में रेप करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

यूपी के बस्ती में टीवी रिपोर्टर पर महिला से बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने की सूचना है. मामला एक साल पूर्व का बताया जा रहा है, जिसमें अब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ है. इस बीच पीड़िता ने पुलिस को लिखित तौर पर ये शिकायत दी थी कि अनुज प्रताप सिंह जो कि पत्रकार है, ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. भड़ास को मिली FIR कॉपी में पत्रकार पर बेहद सनसनीखेज आरोप हैं.

वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने रेप करने के दौरान उसका वीडियो बनाया और उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर कहीं इसकी शिकायत की तो उसका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा. पीड़िता ने घटना की बाबत पुलिस को बताया. अपनी आप बीती सुनाई, लेकिन पुलिस ने पत्रकार के दबाव के चलते मामले को रफा-दफा कर दिया. पुलिस द्वारा सुनवाई ना होने के बाद पीड़िता न्याय मांगने कोर्ट की शरण में पहुंची.

कोर्ट ने पीड़िता के मामले का संज्ञान लेते हुए बस्ती पुलिस को यह आदेश दिया कि उसका मुकदमा तत्काल दर्ज किया जाए. जिसके बाद हरकत में आई बस्ती पुलिस के महिला थाने में आरोपी पत्रकार के खिलाफ बुधवार 22 नवंबर को FIR संख्या- 0061/2023 में धारा 376/506 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एक साल पहले पीड़िता अपने पति से परेशान होकर न्याय पाने के लिए कचहरी आया करती थी. कारण, पीड़िता के पति ने उसकी जानकारी के बगैर दूसरी शादी कर ली थी. कचहरी आने-जाने के दौरान पीड़िता की मुलाकात पत्रकार से हुई, उसने महिला को भरोसा दिलाया कि मैं पत्रकार हूं और आपके मामले में मैं मदद कर सकता हूँ. यहां अपने खिलाफ कोई कलम नहीं चलाता. इसके बाद उसने अगले दिन महिला को SP Office आने की बात कही. पीड़िता पहुंची तो एसपी से मदद दिलाने के नाम पर पत्रकार ने अपनी कार में बैठा लिया. आरोप है कि दो घण्टे तक इधर उधर घुमाने के बाद कार सुनसान जगह ले जाकर महिला के साथ बलात्कार किया.

पीड़िता ने बस्ती पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पत्रकार के दबाब में पुलिस ने लीपापोती कर मामले को रफा-दफा कर दिया. थकहार कर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. जिसके बाद मामले का अवलोकन करते हुए कोर्ट ने आरोपी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. अदालती आदेश के बाद अब जाकर बस्ती पुलिस द्वारा पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन