Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत एक्सप्रेस ला रहा है भारतीय टेलीविजन इतिहास का सबसे बड़ा सैंपल साइज EXIT POLL

लोकतंत्र के महापर्व की परीक्षा खत्म होने वाली है और अब इतंजार सबको परिणाम का है. शनिवार को सातवें और आखिरी चरण के साथ लोकसभा की सभी सीटों के लिए मतदान खत्म हो जाएगा. साथ ही सभी को इंतजार होगा मंगलवार चार जून का, जिस दिन मतों की गिनती होगी लेकिन उससे पहले ही आपको भारत एक्सप्रेस बताएगा कि इस बार का जनादेश कैसा रहने वाला है?

क्या इस बार मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है या फिर विपक्ष अपने दांव में कामयाब होगा? भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन के एग्जिट पोल के जरिए आपको सबसे विश्वसनीय जानकारी मिलेगी. हम आप तक उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण के दुर्ग तक की पूरी जानकारी पहुंचाएंगे. आखिर बीजेपी कहां-कहां लीड कर रही है, कहां उसे सीटों का फायदा होने जा रहा और कहां-कहां नुकसान? साथ ही इंडिया गठबंधन की सीटों का भी पूरा विश्लेषण करेंगे.

अभी तक आपने लोकसभा चुनाव के कई एग्जिट पोल देखे होंगे लेकिन भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन का ये सर्वे बेहद भरोसेमंद है क्योंकि हमारा सैंपल साइज न सिर्फ सबसे ज्यादा है बल्कि हमने हर वर्ग के वोटरों के नब्ज को टटोलने की कोशिश की है. ताकि देश का मिजाज न सिर्फ आपतक सबसे पहले पहुंचे बल्कि इसकी विश्वसनीयता भी बनी रहे. हमने आंकड़ों की बाजीगीरी और सनसनी से इतर विश्वसनीयता पूरा ध्यान दिया है. इससे पहले भी भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन कई मौकों पर सर्वे के जरिए अपना लोहा मनवा चुका है और अब एक बार फिर पूरी टीम तैयार है.

आपको लोकसभा 2024 के जनादेश की झलक बताने को. तो बस दिल थाम के रहिए और इतंजार करिए शनिवार शाम 6.30 बजे का… देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन