Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यौन शोषण में फंसा चंडीगढ़ का आईएएस, महिला संग डांस का वीडियो वायरल

चंडीगढ़ : हरियाणा कैडर में 1987 बैच के आईएएस अफसर सिद्धिनाथ राय एक महिला के यौन शोषण के मामले में फंस गए हैं। मंगलवार को जैसे ही हरियाणा पुलिस ने जांच चंडीगढ़ ट्रांसफर की, रॉय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में रॉय उस महिला के साथ डांस कर रहे हैं। महिला ने चीफ सेक्रेटरी डीएस ढेसी से शिकायत की थी। इसके बाद मामला डीजीपी यशपाल भसघल के पास पहुंचा। उन्होंने ये केस डीजीपी क्राइम डॉ. केपी भसीह को सौंपा। आईजी चारू बाली ने महिला के बयान लेने की कोशिश की तो उसने यह कहते हुए सहयोग करने से इनकार कर दिया कि उसे हरियाणा पुलिस पर भरोसा ही नहीं है, क्योंकि इसमें आरोपी सीनियरर आईएएस अफसर हैं, जो जांच प्रभावित कर सकते हैं। वह इसकी जांच चंडीगढ़ पुलिस से कराना चाहती है। 

इसलिए हरियाणा पुलिस ने मामला चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया। इसी के साथ सरकार ने रॉय को छुट्टी पर भेज दिया। वे स्थानीय निकाय विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी हैं। पीडि़त महिला ने कहा कि सोनीपत में रहने वाले सुरेंद्र पंवार ने उसकी मुलाकात रॉय से कराई थी। रॉय ने एक अफसर के तौर पर तलाक के मुकदमे में उसकी काफी मदद की, जिससे उसे उन पर विश्वास बढ़ गया। महिला का कहना है, उन दिनों रॉय ने मुझसे कहा था कि उनका भी तलाक हो चुका है। पत्नी से अब उनका कोई संबंध नहीं रहा है। इसलिए हम शादी कर सकते हैं। इसी झांसे में उन्होंने मेरे साथ कई बार संबंध बनाए। मुझे उन्होंने पंचकूला सेक्टर-19 में एक कोठी में रखा। वहां एक नौकर और उसका परिवार रहता था। अब रॉय समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। यहां तक कि कई बार तो वे मारपीट पर भी उतर आते हैं।

पीडि़त महिला ने बताया कि उसने ढाई महीने पहले पंचकूला के सेक्टर-19 के थाने में शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि, वह इस मामले में हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से लेकर तमाम लोगों से मिली थी। बाद में डीजीपी ने इस मामले की शिकायत डीजीपी क्राइम डॉ. केपी भसह को सौंपी, लेकिन वे भी रॉय के दोस्त हैं इसलिए वह जांच चंडीगढ़ पुलिस से करवाना चाहती है।

रॉय ने महिला के आरोपों को झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा, महिला ने मेरी सहानुभूति का गलत इस्तेमाल किया है। वह मुझसे सेक्टर-19 वाली कोठी मांग रही है। ऐसा न करने पर मेरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दे रही है। मुझे ब्लैकमेल कर रही है। ये मामला रफा-दफा करने के लिए अलग से पैसा मांग रही है।

इसे भी पढ़ें — एक और आईएएस की रंगमिजाजी का पर्दाफाश, नाजायज बच्चे का पिता होने का आरोप, जांच डीजीपी के हवाले

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन