Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली में डेंगू से लड़ने का ठेका सिर्फ अरविन्द केजरीवाल ने लिया है!

Sanjaya Kumar Singh : दिल्ली में डेंगू से लड़ने का ठेका सिर्फ अरविन्द केजरीवाल ने लिया है। बाकी देश में तो ना मच्छर हैं ना डेंगू होता है। गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में भी नहीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पिछली दफा बिहार चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे थे और माननीय उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के अफसरों को बता रहे हैं कि उन्हें किसका आदेश मानना है, किसका नहीं।

भाजपा के आम कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के घोटाले ढूंढ़ने में लगे हैं और ढूंढ़ निकाला कि दिल्ली सरकार ने 30 रुपए किलो प्याज बेचकर भी कमाई की। 70-80 रुपए किलो बेचने वालों ने कोई कमाई नहीं की। जानते हैं क्यों? अरविन्द केजरीवाल आईआईटी के पढ़े, भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी जो रहे हैं। हालांकि, भक्त फिर भी कहते हैं कि आईआईटी पर सरकार बेकार खर्च कर रही है – आईआईटी वालों से देश को कोई लाभ नहीं हुआ है।

भाजपा ने यह आरोप तब लगाया है जब उसके एक नेता पिछले दिनों रेडियो विज्ञापन के जरिए बता रहे थे कि अप्रैल में केंद्र सरकार ने 19 रुपए किलो प्याज खरीदकर रखा था। दिल्ली सरकार ने ध्यान नहीं दिया। ना प्याज खरीदा। उल्टे कुछ मुनाफाखोरों को बढ़ावा दिया और इस महंगाई को बढ़ावा देने के कारण आज प्याज महंगा बिक रहा है। अब वही भाजपा कह रही है कि अरविन्द केजरीवाल ने 18 रुपए किलो खरीदा और 30 रुपए किलो बेचकर घोटाला कर दिया। केंद्र सरकार ने 19 रुपए किलो खरीदकर रखा था वो 70 रुपए किलो बिका फिर भी कोई घोटाला नहीं हुआ। भैया सोच लो क्या आरोप लगाना है। आपस में बैठकर तय कर लो। मोदी जी तो टीम इंडिया की बात कर रहे थे और यहां टीम भाजपा की कथनी और करनी में ही अंतर दिख रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन