Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीएनए अखबार के दिल्ली संस्करण का प्रकाशन आज से बंद

जी ग्रुप के अखबार डीएनए की किस्मत अच्छी नहीं चल रही. पता चला है कि इस अखबार का दिल्ली एडिशन आज से बंद हो गया. बताया जाता है कि प्रबंधन पहले ही कर्मियों की बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुका था.

मुंबई बेस्ड इस अखबार के दिल्ली संस्करण में ज्यादा बड़ी टीम नहीं रह गई थी. सूत्रों का कहना है कि आज अखबार छपने ही नहीं गया. इस अखबार की प्रिंटिंग दैनिक जागरण के प्रिंटिंग प्रेस में होती थी. डीएनए के दिल्ली संस्करण का संचालन नोएडा फिल्म सिटी वाले जी मीडिया के आफिस से ही किया जाता था.

सूत्र बताते हैं कि डीएनए अखबार को घाटे की वजह से बंद किया गया है. वैसे डीएनए की कहानी काफी उथल पुथल भरी रही है. पहले यह भास्कर समूह के साझे में था. लेकिन भास्कर ने इसके घाटे को देखकर अपना हाथ खींच लिया.

डीएनए को पूरी तरह अब जी ग्रुप चलाता था. जी ग्रुप की आर्थिक हालत वैसे ही डांवाडोल बताई जाती है. सूत्रों का कहना है कि जी समूह अब घाटे वाले सौदे से हाथ खींच रहा है. इसी क्रम में डीएनए का दिल्ली संस्करण चुपचाप बंद कर दिया गया.

उल्लेखनीय है कि बिजनेस अखबार फाइनेंसियल क्रॉनिकल ने भी अपने पांचों प्रिंट एडिशन बन्द कर दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन