Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

चुनावी साल सिर पर देख डर गई मोदी सरकार, ड्राइवर्स से नो पंगा!

चुनावी साल सिर पर है. ऐसे में इतना बड़ा चक्का जाम देख मोदी सरकार बैकफुट पर आ गई है. कुल मिलाकर ड्राइवर्स से पंगा लेने का नहीं.. आदेश वापसी तो सीधे तौर पर यही संदेश दे रहा है.

देर शाम गृह सचिव अजय भल्ला की मैराथन मीटिंग में इस आदेश का हल हिट एंड रन कानून को वापस लेकर निकाला गया है. बैठक और ऐलान के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सभी ड्राइवर बंधुओं से काम पर लौटने की अपील की है.

बता दें कि इस कानून में ड्राइवर्स को 10 साल की सज़ा और जुर्माने का प्रावधान था जो अब लागू नहीं होगा.

अखिलेश यादव-
ड्राइवर ही देश के ड्राइवर बदल देंगे. ड्राइवरों का दर्द वही समझ सकता है जिन्होंने उनके साथ रोटी साझा की है. ड्राइवरों के ख़िलाफ़ लाए गये ‘काले क़ानून’ के विरोध में हमारी तरह देश-प्रदेश की जनता भी ड्राइवरों के साथ खड़ी है. दंभी भाजपा सरकार को बैक गियर भी डालना होगा और यू-टर्न भी करना होगा.

अजीत अंजुम
हिट एण्ड रन कानून पर आखिरकार सरकार ने लचीला रवैया दिखाया. बेहतर होता सरकार पहले ही इन सबसे राय – मशविरा करती. अब जब ट्रक ड्राइवर्स चक्का जाम करने पर उतारू हो गए तो बैकफुट पर आ गई सरकार. देखें आदेश..

ये भी पढ़ें.. किसानों, जवानों, पहलवानों के बाद अब ड्राइवरों का नंबर है… हड़ताल से ट्रांसपोर्टेशन ठप हुआ तो मार्च तिमाही के आंकड़े हिल जाएंगे!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन