Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (26) : E20 पेट्रोल में क्या मिलाया जा रहा है- इथेनॉल या एथेनॉल?

इन दिनों ETHANOL की बड़ी चर्चा हो रही है जिसे पेट्रोल का साथ मिलाकर E20 के नाम से बेचा जा रहा है। कई लोगों को संदेह है कि E20 यानी 20% Ethanol मिश्रित पेट्रोल से गाड़ी की चालन क्षमता और सेहत पर असर पड़ सकता है। ये आशंकाएँ कितनी सही या ग़लत हैं, यह आप गूगल पर सर्च करके जान सकते हैं। फ़िलहाल हमारी चर्चा ETHANOL के उच्चारण के बारे में है।

हिंदी की छोटी-बड़ी हर वेबसाइट इसे इथेनॉल लिख रही है। केवल आजतक और मनीकंट्रोल जैसी इक्का-दुक्का साइटों पर मुझे एथेनॉल दिखा।

इन दोनों में सही क्या है? जवाब यह कि पूरी तरह सही तो इन दोनों में से कोई नहीं है हालाँकि आजतक और मनीकंट्रोल सही उच्चारण के अधिक क़रीब हैं। ETHANOL का सही उच्चारण है एथनॉल जिसमें ‘थ पर थोड़ा रुकना है – बोलने पर एथ्अनॉल जैसा उच्चारण लेकिन लिखा जाएगा एथनॉल ही।

एथनॉल ईथेन गैस से बनता है। चूँकि यह एक तरह का मादक द्रव्य है, सो इसका नाम तय करते समय Ethane के अंत में OL लगा दिया है ALCOHOL (ऐल्कहॉल) के OL से मैच करने के लिए।

ALCOHOL (ऐल्कहॉल), ETHANOL (एथनॉल), METHANOL (मेथनॉल), BUTANOL (ब्यूटनॉल) – इन सबके अंत में OL है और उच्चारण हो रहा है ऑल। लेकिन PETROL जिसके अंत में भी OL है और जिसे हम भारतीय पेट्रोल कहते हैं, उसका सही उच्चारण पेट्रोल या पेट्रॉल नहीं है। उसका उच्चारण है पेट्रल।

अब भारत में तो पेट्रोल इतना चल गया है कि उसको पेट्रल लिखना या बोलना बुद्धिमानी नहीं है लेकिन विदेश में कभी जाना हो और PETROL की ज़रूरत आन पड़े तो पेट्रल ही कहिएगा, पेट्रोल नहीं। उत्तरी अमेरिका में पेट्रोल को GASOLINE कहा जाता है।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (25): हिंदी मीडिया ने राहुल की ख़बर तो छापी मगर जज का नाम ग़लत लिखा

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन