Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का गला घोंट रहा मीडिया हाउसों का मैनेजमेंट!

गया में पत्रकारों ने संगठन बनाने की शुरुआत की… मजीठिया क्रांतिकारी पंकज कुमार ने पत्रकारों को एकजुट होने का किया आह्वान…

गया : मजीठिया क्रांतिकारी पंकज कुमार ने गया के युवा पत्रकारों को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया। श्री कुमार गया में नई सड़क स्थित प्रेम परमेश्वर मैरिज हॉल में पत्रकार एकता संघ की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मीडिया हाउसों का मैनेजमेंट संगठित होकर पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों की हत्या करने में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि बिजनेस की अंधी दौड़ में पत्रकारिता का गला घोंटा जा रहा है। ऐसे में पत्रकारों को आपसी एकता और भाईचारा बनाकर परिस्थितियों से मुकाबला करना होगा। सशक्त संगठन बनाएं और ग्रामीण इलाकों के पत्रकारों को संगठन से जोड़ें। एक सम्मेलन कर सामूहिक भोज-भात में एक-दूसरे के सुख-दुख को साझा करें। पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई वरिष्ठ और कनिष्ठ नहीं होता है।

बैठक की अध्यक्षता गया के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को कैसे मजबूत किया जाए था। आए दिन पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा।

बैठक में विमलेंदु चैतन्य, श्याम किशोर, भोला सरकार, मनोज कुमार, निक्कू कुमार, सुजीत पांडे, एलन लिली, आशीष कुमार, पंकज उर्फ डबली, अजीत कुमार, विप्लव, धीरज सिन्हा, सादत अनवर, अजय कुमार, प्रवीण ओझा, जयप्रकाश कुमार, बादल सिन्हा, विजय कुमार के अलावा सहयोगी के रूप में माहुरी फाउंडेशन के अध्यक्ष युवा समाजसेवी गौरव सिन्हा भी उपस्थित थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन