Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कुंभ की दो उपलब्धियां- IIT बाबा और मोनालिसा, दोनों ब्राह्मणों का शिकार हुए!

डॉक्टर पथिक-

इस महाकुंभ की 2 महत्वपूर्ण उपलब्धियां थी।

पहली थी मोनालिसा और दूसरा आईआईटी वाला बाबा।

संयोग से इन दोनों को ही ब्राह्मणों ने पेल दिया।

मोनालिसा को सनोज मिश्र ले गए वह सनोज मिश्रा जिसकी एक भी फिल्म रिलीज नही हुई जिस पर कई बार महिलाओं से छेड़ छाड़ के आरोप लग चुके हैं और जो कई बार निर्माताओं का पैसा पेल के भाग चुका है।

उसी सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को माधुरी दीक्षित बनाने का आश्वासन देकर अपने अंटे में ले लिया। अर्थात मोनालिसा का अब भगवान ही मालिक है।

आईआईटी वाले बाबा भी हजार हजार फॉलोअर्स वाले यू ट्यूब पत्रकारों को इंटरव्यू देकर खुद को महर्षि विश्वामित्र वशिष्ठ इत्यादि से कम नहीं समझ रहे थे।

नोएडा के किसी न्यूज चैनल के दफ्तर में ओरिजनल ब्राह्मण बाबाओं ने आईआईटी बाबा को दौड़ा-दौड़ा कर पेला।

ओरिजनल बाबाओं में एक तो महिला भी शामिल थी उसने भी आईआईटी बाबा को गरिया दिया।

खैर ये भी हो सकता है कि ये सब ओरिजनल बाबा विराट कोहली के फेन हों और विराट को अंडर एस्टीमेट करने के कारण इन्होंने आईआईटी बाबा को दौड़ा दौड़ा कर पेला हो।

इन सब घटनाओं से ये शिक्षा मिलती है कि हमें ब्राह्मणों से पंगा नहीं लेना चाहिए और उनका यथोचित सम्मान करना चाहिए।

किसी महाकवि ने उचित ही कहा है कि – “शिखा जिसकी धरोहर है, तिलक से जो अलंकृत है, चमकता भाल दिनकर सा, जो अपराधों से वंचित हैं, जो शंभू सा विनाशी है, जो विष्णु सा हृदय कोमल, है जिसमे तेज ब्रम्हा का, वो ब्राह्मण सर्व वंदित है।”

ये भी पढ़ें…

क्या महाकुंभ की मोनालिसा ग़लत हाथों में पड़ गई है! देखें ये वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन