टीआरपी में दसवें नंबर की हैसियत रखने वाले न्यूज नेशन चैनल में आईआईटी बाबा के नाम से प्रसिद्ध अभय सिंह के साथ जमकर बदसलूकी करने का मामला लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। न्यूज नेशन चैनल में जिस तरह से आईआईटी बाबा को गेस्ट के रूप में बुलाकर उनका अपमान किया गया, यह काफी हैरान करने वाली बात है। पूरे प्रकरण में न्यूज़ नेशनल चैनल की भी जमकर किरकिरी हो रही है।
न्यूज नेशन चैनल को यह भी नहीं पता है की डिबेट और इंटरव्यू में जमीन आसमान का अंतर होता है। कई ऐसे सवाल हैं जो न्यूज नेशन चैनल पर खड़े हो रहे हैं।
आईआईटी बाबा ने नोएडा पुलिस को दी अपनी शिकायत (बाद में वापस ले ली) में बताया था कि उन्हें गेस्ट के रूप में न्यूज नेशन चैनल की तरफ से आमंत्रित किया गया था। उसके बाद अचानक से कुछ भगवाधारी लोग आए और उनके साथ बदतमीजी करने लगे। यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि चैनल ने आईआईटी बाबा को यह नहीं बताया था कि उनको भेड़ बकरी की तरह कुछ लोगों के साथ भिड़वाया जाएगा। आईआईटी बाबा केवल इस वजह से चैनल में आया था कि उनका इंटरव्यू लिया जाएगा। बात भी इंटरव्यू तक ही हुई थी।
अचानक से आईआईटी बाबा को टारगेट करने के लिए बुलाए गए कुछ लोगों के आने से माहौल बदल गया। एकदम चौतरफा प्रहार होने से बाबा कुछ समझ नहीं पाए और आपा खो बैठे।
गौर करने वाली बात यह भी है कि आईआईटी बाबा भेड़ बकरी की तरह डिबेट नहीं कर सकते हैं, क्योंकि अक्सर देखने में आया है कि वह अकेला ही रहना पसंद करते हैं। मगर न्यूज चैनल ने इन सभी बातों को दरकिनार किया और भेड़ बकरी की तरह उनको धर्म के ठेकेदारों से भिड़वा दिया गया। आईआईटी बाबा के अगर हम कुछ इंटरव्यू को देखें तो वह हर इंटरव्यू में अकेले ही अपना ज्ञान देते हैं, डिबेट नहीं करते। मगर न्यूज़ नेशन चैनल ने इंटरव्यू ना करके एक डिबेट कार्यक्रम करने की कोशिश की।
अगर बाबा को यह जानकारी न्यूज नेशन चैनल की तरफ से पहले दे दी जाती कि यह इंटरव्यू नहीं, एक डिबेट कार्यक्रम होगा। तो हो सकता था कि आईआईटी बाबा न्यूज नेशन चैनल के कार्यक्रम में नहीं आते। बाबा को लेकर यह भी बात सामने आती है कि मानसिक रूप से वह थोड़ा अजीब हरकतें करते हैं, इन बातों को भी चैनल को ध्यान में रखना चाहिए था।
आईआईटी बाबा की वीडियो बनाकर न्यूज नेशन चैनल ने की वायरल
सबसे अहम बात इस पूरे प्रकरण में यह भी है कि न्यूज़ नेशन चैनल ने अपने बचाव के लिए कार्यक्रम में हुए बवाल की वीडियो बनाई और उसे चलाया भी। यह दिखाने की कोशिश की है कि आईआईटी बाबा किस प्रकार से बदतमीजी करते हैं। न्यूज नेशन चैनल ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि जब आईआईटी बाबा ने यह धमकी दी कि वह पूरे मामले की शिकायत नोएडा पुलिस को करेंगे और वीडियो बनाने लगे तो इससे चैनल भी एकदम से हकबका आ गया। उसके बाद एक सोची समझी साजिश के तहत पूरे घटना की वीडियो बनवाई, ताकि लोगों की नजर में चैनल की छवि बनी रहे और आईआईटी बाबा आरोपी लगे।
चैनल ने सोची समझी साजिश के तहत किया ऐसा
आईआईटी बाबा ने यहां तक आरोप लगाए हैं कि उन्हें चैनल में बंद कर दिया गया था। निकलने नहीं दिया गया। चैनल भी इस बात को जानता था कि अभय सिंह एक पढ़े लिखे बाबा हैं और वह किसी भी तरह के प्रकरण में उन्हें फंसा सकते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए चैनल ने मामले की रिकॉर्डिंग करके उसको खूब अपने सोशल मीडिया पर वायरल करवाया, जोकि बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है। हां, यह जरूर हो सकता था कि अपने बचाव के लिए चैनल रिकॉर्डिंग को अपने पास रख लेता, मगर ऐसा ना करके बाबा को एक आरोपी की तरह दिखाया।
एक पत्रकार द्वारा भड़ास को भेजे गए मेल पर आधारित
प्रकरण से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…
न्यूज नेशन वालों ने आईआईटी बाबा का जानबूझकर चीरहरण कराया है?




PANKAJ SENGAR
March 2, 2025 at 10:22 pm
वाह एक दम सत्य कहा आपने .