Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

विश्वगुरू भारत : मसाले, लड्डू और दवाओं के बाद अब आनाजों में भी मिलावट होने लगी!

चंद रोज पहले खबरें आईं कि सब्जी मसालों में मिलावट पकड़ी गई है. फिर लड्डुओं की बारी आई. इसके बाद 53 से ज्यादा दवाइयों में मिलावटखोरी ने पूरे देश में सनसनी पैदा कर दी. अब गेहूँ, चावल और दाल की बारी आ पहुंची है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस सबमें किसी की कोई जिम्मेदारी या जवाबदेही नहीं होती. कोई सामने नहीं आता. किसी भी बड़े कांड के होते ही देश का मुखिया विदेश निकल लेता है, और महीनों बाद खबर आती है कि उस देश का फलां टेंडर अडानी भईया को मिल गया. गजब हाल है भाई.

अब अखबार में प्रकाशित यही खबर देखिए. अनुराग नाम के एक एक्स यूजर ने इसे ट्वीट किया है. खबर का शीर्षक है, इंडिया गेट बासमती चावल में मिले ज्यादा कीटनाशक, वापस लिया. भले ही वापस लिया लेकिन मिलावट करने की सजा तो दीजिए. यह सब नहीं होगा. होगा तो चावल का मालिक भाजपा में शामिल हो जाएगा.

अनुराग ने लिखा है, कुछ भी मिलावटी हो बस रिपोर्ट जारी करके छुटकारा पा लो. जो पहले से कोई भी स्वास्थ्य समस्या झेल रहे होंगे, उनको तो और भी मुसीबत में ढकेल दिया इस बासमती ने. इसे खाने से किडनी और लिवर पर असर भी पड़ सकता है.

इस मामले में सरकार को कंपनी से पीड़ितों को मुआवजा दिलवाना चाहिए…

देखें यह खबर…

मिलावट की अन्य खबरें भी पढ़ें…

एमडीएच और एवरेस्ट मसाले के चार उत्पादों में मिले कैंसर पैदा करने वाले तत्व

तिरुपति के लड्डू : यूपी में एक बसपा विधायक के संरक्षण में बनता था पशुओं की चर्बी से देशी घी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन