Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीआरपी गिरने से बौखलाए अजीत अंजुम ने कई पत्रकारों को इंडिया टीवी से निकाल बाहर किया

इंडिया टीवी इन दिनों पागलपन के मोड में चला गया है. टीआरपी लगातार दो हफ्ते से क्या गिरी, चैनल में आंय बांय सांय फरमान आने लगे हैं जिसका खामियाजा आम पत्रकारों को भुगतना पड़ रहा है. पहले तो फाइव डे वीक को खत्म कर सिक्स डे वीक कर दिया गया. इस आदेश से कर्मी अभी उबरे भी नहीं थे कि करीब आधा दर्जन लोगों को बाहर निकालने का आदेश जारी कर दिया. जो लोग निकाले गए हैं वो इनपुट से हैं.

शमशेर सिंह जो आजतक से वरिष्ठ पोजीशन पर इंडिया टीवी आए थे, उनको भी हटाए जाने की खबर है. इंडिया टीवी चैनल के क्राइम हेड विमल कौशिक और क्राइम टीम के सदस्य आशीष सारस्वत को भी प्रबंधन ने बिना वजह अचानक हटा दिया है. बीजेपी दिल्ली बीट देख रहे रिपोर्टर अभिमन्यु को भी चैनल से हटाए जाने की सूचना है. इसी तरह दो अन्य पत्रकारों को भी चैनल से हटा दिया गया है जिनका नाम नहीं मालूम हो सका है.

सबसे मजेदार ये है कि चैनल के मालिक रजत शर्मा खुद पत्रकार रहे हैं और अब पत्रकार कम चैनल मालिक के रूप में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं. उनके बाद जो दो लोग सबसे ताकतवर हैं चैनल में वो हैं अजीत अंजुम और हेमंत शर्मा. इन दोनों को भी सरोकार और मनुष्यता पर अक्सर लिखते पढ़ते भाषण देते देखा सुना जा सकता है. लेकिन जब इनके चैनल की बात आती है तो इनके मुंह पर ताला लग जाता है क्योंकि आखिर खुद के पेट पर लात पड़ने से डर किसको नहीं लगता. इसलिए ये लोग खुद ही प्रबंधन को खुश करने वाले राय मशविरे दिया करते हैं जिसमें छंटनी से लेकर छुट्टियां खत्म करने जैसी सिफारिशें होती हैं. देखना है कि इस छंटनी और छुट्टी रद्दीकरण से चैनल की टीआरपी पहले जैसी हो जाती है या नहीं.

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इन शीर्षकों पर क्लिक करें…

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन