Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इंडियन एक्सप्रेस ने बॉबी देओल की सास को मां प्रकाश कौर बताकर छापी तस्वीर!

इंडियन एक्सप्रेस जैसे साख वाले अखबार की वेबसाइट पर बॉबी देओल, सन्नी देओल की मां और अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर को पहचानने में भूल हो, आसानी से यकीनन नहीं होता.

सास मार्लिन आहुजा के साथ बॉबी जिसे इंडियन एक्सप्रेस ने उनकी मां बताकर छापा है

शनिवार, 13 जनवरी 2024 को इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट के एंटरटेनमेंट सेक्शन पर एक ख़बर प्रकाशित हुई, जिसके साथ अभिनेता बॉबी देओल के इंस्टाग्राम हैंडल से ली गई एक तस्वीर छापी गई. तस्वीर में बॉबी एक वृद्ध महिला के साथ नज़र आ रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर में फोटो के साथ लिखे कैप्शन में महिला को बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर बताया गया. साथ ही फोटो के लिए बॉबी देओल के इंस्टाग्राम हैंडल को क्रेडिट दिया गया है.

दरअसल ये महिला बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर नहीं बल्कि उनकी सास मार्लिन आहूजा हैं, जिनका निधन 3 सितंबर 2023 को हुआ था.

बॉबी देओल ने डेढ़ महीने बाद 16 अक्टूबर 2024 को मार्लिन आहूजा को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए उनके सम्मान में ये तस्वीर इंस्टा पर डाली, साथ में अपनी सास के लिए लिखा, ‘मेरा एक हिस्सा हमेशा अब गुम रहेगा, ये हमेशा आप का ही रहेगा.. जन्मदिन मुबारक मॉम.. लव यू मोस्ट.’

शायद बॉबी देओल की ओर से सास के लिए मॉम का संबोधन करने से ही इंडियन एक्सप्रेस के लिए रिपोर्ट तैयार करते हुए फोटो देने में गफ़लत हुई. ये रिपोर्ट डायरेक्टर विक्रम भट्ट की सिद्धार्थ कानन से हुई बातचीत के हवाले से थी.. कि, किस तरह बॉबी देओल और उनके बड़े भाई सनी देओल को परवरिश से सादगी और विनम्र स्वभाव मिला. कैसे उनकी मां प्रकाश कौर किसी भी गलत बात को बर्दाश्त नहीं करती थीं. जरा भी एटिट्यूड दिखाने पर सीधा कर देती थीं.

बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर और एवरग्रीन अभिनेता धर्मेंद्र की शादी 1954 में हुई थी. दोनों की चार संतान में दो बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजेता हैं. धर्मेंद्र ने पहली शादी के 26 साल बाद हेमा मालिनी से दूसरी शादी की. धर्मेंद्र और हेमा की दो बेटियां एशा और अहाना हैं.
16 अक्टूबर 2023 को ही हेमा मालिनी ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया जिसमें धर्मेंद्र ने भी शिरकत की थी. इसके अलावा इंडस्ट्री से सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा, जीतेंद्र, जया बच्चन समेत कई बड़े सितारे भी हेमा मालिनी को बर्थडे विश करने पहुंचे थे.

सनी देओल और बॉबी देओल इस फंक्शन से दूर ही रहे. 16 अक्टूबर को बॉबी देओल की दिवंगत सास मार्लिन आहूजा का भी जन्मदिन था, इसलिए उन्हें याद करते हुए बॉबी देओल ने वो पोस्ट डाली थी.

बहरहाल, बॉबी देओल के करियर को हाल में रिलीज फिल्म एनिमल ने नया मोड़ दिया है. उन्हें अब बॉलिवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी रोल मिलने लगे हैं. बॉबी जल्दी ही तमिल एक्टर सूरिया और दिशा पाटनी के साथ फिल्म कांगुवा में मेन विलेन का रोल निभाते नज़र आएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन