Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी इंस्पेक्टर का दावा : ऐप से बनाई उनकी फर्जी आवाज, सुनें ऑडियो

लखनऊ | इंस्पेक्टर इनायत नगर अयोध्या, देवेंद्र पांडे द्वारा अयोध्या के जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव के साथ अत्यंत अभद्र बातचीत के संबंध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर देवेंद्र पांडे ने वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं होने का दावा किया है.

वायरल ऑडियो में प्रदीप यादव को अखिलेश यादव की गोद में बैठने के बाद भी नहीं बच पाने, उन्हें मिट्टी में मिलाने, ऐसी की तैसी करने की धमकी सहित गाली गलौज का प्रयोग है, जो इंस्पेक्टर देवेंद्र पांडे की बताई गई.

इस संबंध में हुई सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी द्वारा की गई जांच में देवेंद्र पांडे ने कहा कि यह उनकी आवाज नहीं है. उनकी आवाज किसी ऐप के माध्यम से बदलकर वायरल किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदीप यादव ने ऐसा क्यों किया, यह वही बता सकते हैं. इस आधार पर अयोध्या पुलिस ने जांच समाप्त कर दी है.

अब अमिताभ ठाकुर ने दोबारा डीजीपी को पत्र लिखकर इस प्रकार सतही ढंग से जांच को समाप्त किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने देवेंद्र पांडे तथा प्रदीप यादव की वॉइस सैंपलिंग करते हुए इस मामले की गहनतापूर्वक जांच कराकर प्रदीप यादव और देवेंद्र पांडे में कौन सही बोल रहे हैं, इस संबंध में स्पष्ट निष्कर्ष निकाले जाने की मांग की है.

सीओ द्वारा की गई जांच का पत्र भी पढ़ें…

ऑडियो सुनिए…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन