Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक जागरण के रिपोर्टर और उसके सगे भाई की गोली मारकर हत्या

पत्रकार आशीष कुमार धीमान

सहारनपुर में दैनिक जागरण के रिपोर्टर आशीष कुमार धीमान और उनके भाई की गोलियां बरसाकर हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज खबर आई है। शहर कोतवाली के माधवनगर में स्थित पत्रकार के आवास में घुसकर पड़ोसियों ने अवैध हथियारों से गोलियां बरसा दी। गाय के गोबर को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी राणा डेयरी वाले ने यह खूनी खेल खेला।

यूपी के सहारनपुर शहर में दैनिक जागरण संवाददाता आशीष कुमार धीमान का परिवार रहता है। इनके पड़ोस में रह रहे राणा डेरी वालों से आपसी विवाद-मनमुटाव लंबे समय से था। आज सुबह गोबर डालने को लेकर दोनों पक्षों में पहले तो कहासुनी हुई जो बाद में खून-खच्चर में तब्दील हो गई। हमले में पत्रकार आशीष के सगे भाई की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। पत्रकार आशीष ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस डबल मर्डर से पूरे सहारनपुर में सनसनी फैल गई है। आशीष कुमार धीमान हफ्ते भर पहले ही दैनिक जागरण के हिस्से बने थे। इससे पहले वह दैनिक जनवाणी अखबार में सहारनपुर में कार्यरत थे। वे हिन्दुस्तान समाचार पत्र में भी सेवा दे चुके हैं।

आशीष अकेला ही अपने घर को संभाले हुए थे। परिवार के सभी लोग आशीष पर निर्भर थे। पिता की मृत्यु कैंसर से हो चुकी है। छोटा भाई भी आज की फायरिंग में मारा गया। इस तरह पड़ोसी से छोटे से विवाद में पड़ोसी द्वारा पत्रकार और उसका पूरा परिवार ही बर्बाद कर डाला गया।

उपरोक्त डबल मर्डर की कहानी में आया यू टर्न… पढ़ें इस अपडेटेड खबर को….

योगीजी, अपना DGP बदलिए… यूपी में लॉ एंड आर्डर नहीं संभाल पा रहे ठाकुर ओपी सिंह!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन