Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भाषा का सवाल उठाने पर कल्पेश याग्निक ने राहुल देव को यूं दिया था करारा जवाब, देखें वीडियो

वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने एक प्रोग्राम में दैनिक भास्कर के तत्कालीन ग्रुप एडिटर कल्पेश याग्निक पर आरोप लगाया कि आप हिंदी अखबार में काम करते हैं लेकिन अंग्रेजी के कई शब्द लिखते हैं. आप हिंदी अखबार के संपादक हैं लेकिन यहां आप अंग्रेजी में भाषण दे दिए… ऐसा क्यों करते हैं… ये ठीक नहीं है. क्या कभी अंग्रेजी अखबार का संपादक हिंदी में भाषण देता है… क्या कभी अंग्रेजी अखबार हिंदी के शब्द छापता है…

राहुल देव द्वारा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के बीच दीवार खड़ा करते हुए कल्पेश जी की घेरेबंदी करने पर खुद कल्पेश जी ने जो जवाब दिया, उसे सुनिए. कल्पेश याग्निक अदभुत लेखक और प्रतिभाशाली पत्रकार होने के साथ-साथ एक जोरदार वक्ता भी थे, ये वीडियो इस बात की तस्दीक कर रहा है…

देखें वीडियो….

इसे भी पढ़ें…

कल्पेश सुसाइड प्रकरण : पत्रकार सलोनी अरोड़ा कैसे ब्लैकमेल करते हुए धमकाती थी, सुनिए ये टेप

xxx

सलोनी अरोड़ा हत्थे चढ़ी, बेटे से मिलने की ममता में हुई गिरफ्तार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. राहुल देव

    August 5, 2018 at 12:29 pm

    यशवंत, न्यायोचित यह होता कि आप मेरे प्रश्न भी दिखाते। यूट्यूब पर यह वीडियो पूरा मौजूद है। आपके पास भी था। उसे काट कर आपने क्यों दिया यह आप ही जानते हैं। बिना उन प्रश्नों को सुने केवल जवाब देखने से संदर्भ ही बदल जाता है। कल्पेश जी अब हमारे पुरखे हैं। इसलिए पूरे सम्मान के साथ अभी यही कहूंगा कि मेरे सवाल उनके जवाब के बाद भी अनुत्तरित रहे। राहुल देव

  2. अभिषेक कुमार

    August 7, 2018 at 6:07 am

    यशवंत, आपने जो लिखा है वो सिर्फ बकवास है और वैसे आपके इस पोर्टल की भाषा भी बकवास ही होती है, कल्पेश का जवाब करारा नहीं बेकार था, झेंप गए थे वो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन