Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

अजमल कसाब तो याद ही होगा, ऐसी झूठी और अनैतिक पार्टी है बीजेपी!

अमिताभ श्रीवास्तव-

अजमल कसाब तो याद होगा – पाकिस्तानी आतंकवादी जो 26/11 के मुंबई हमले में पकड़ा गया था और फाँसी पर चढ़ा दिया गया था। उस मामले में सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने यह बयान देकर सनसनी फैला दी थी कि यरवदा जेल में बंद कसाब को जेल में बिरयानी खिलाई जा रही है। निकम के उस बयान के बाद देशभर में लोगों का गुस्सा केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर फूटा था और कांग्रेस पर पाकिस्तान और मुसलमान परस्त होने के आरोप लगाये गये थे।

बाद में निकम ने खुद क़बूल किया था कि न तो कसाब ने कभी बिरयानी माँगी थी न कभी उसे बिरयानी दी गई थी। उन्होंने लोगों का ध्यान भटकाने और भावनाएँ भड़काने के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी थी। इस बात की पुष्टि पुणे की तत्कालीन पुलिस कमिश्नर मीरा बोरवनकर ने भी अपनी किताब “ मैडम कमिश्नर “ में की थी।

तो बीजेपी ने कसाब को बिरयानी खिलाए जाने की झूठी कहानी गढ़ने वाले वकील उज्ज्वल निकम को उत्तर मध्य मुंबई से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन का टिकट काट दिया गया है।

ऐसी झूठी , अनैतिक पार्टी है बीजेपी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन