Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भारतीय राजनीति का निहायत खूंखार और ‘किलर इंस्टिंक्ट’ वाला मोदी-शाह युग!

Amitaabh Srivastava : कांग्रेस कमाल की पार्टी हो गई है। हमेशा दूसरों पर आरोप, आत्ममंथन से सख्त परहेज़। बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि गुजरात में 10-10 करोड़ में उसके विधायक खरीद रही है। आपके विधायकों का ईमान इतना ढुलमुल है, यह ज़्यादा बड़ी चिंता नहीं होनी चाहिए? कितने जहाजों में कितनी बार फेरे लगेंगे टोली बचाये रखने के लिए? कहां गयीं वो वफादारी की बातें? राहुल गांधी फिर कह देंगे हमें सब पहले से ही मालूम था।

दरअसल परमहंसों की जिस गति तक पहुंचने के लिए बड़े-बड़े संत बहुत जप-तप, योग-ध्यान वगैरह करते हैं फिर भी तरसते रह जाते हैं, राहुल में वह भाव बड़े सहज रूप से व्यापता है। इस अर्थ में वह अपने परिवार ही नहीं, पार्टी के भी तमाम पूर्ववर्तियों से अलग और विलक्षण हैं। भारतीय राजनीति के निहायत खूंखार और ‘किलर इंस्टिंक्ट’ वाले मोदी-शाह युग में इस तरह का विदेहवादी निर्लिप्त विपक्ष भी इतिहास में दुर्लभ के तौर पर दर्ज किया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव की एफबी वॉल से.

इसे भी पढ़ सकते हैं…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन