Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वामपंथी कुपढ़ और संघी अनपढ़ हैं : पूर्व IAS ने पूछा, कुमार विश्वास ने टोपी कैसे पहनाई?

मनीष दुबे-

डॉ पल्लव बाजपेई की पिटाई के बाद कुमार विश्वास छाये हुए हैं. हर तीसरा से पाचवां यूजर जो सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय है, कुमार विश्वास की तारीफ में कसीदे गढ़ रहा है. इसी कड़ी में कवि कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें कुमार विश्वास आरएसएस (RSS) को राम कथा के मंच से अनपढ़ कह रहे हैं.

पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने एक्स पर कुमार का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘हाल ही में, उज्जैन में रामकथा में कुमार विश्वास ने RSS को ‘अनपढ़’ बताया था। उन्हीं की सरकार से सुरक्षा ले ली, कैसे टोपी पहनाई, ये तो वही जाने? “RSS वाले अनपढ़ हैं…

क्या है वीडियो में?

https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1723113919365959811?t=rXwvl3SNsDkgqYAwKZxusQ&s=08

Video खोजने पर पता चलता है कि यह वीडियो 22 फरवरी 2023 के दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित कराई गई रामकथा का है. जिसके मंच पर कुमार विश्वास सिंगल बैठे हैं. वे Tax पर बात कर रहे हैं. रामराज्य में टैक्स लगाने और कितना लगाने की बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा, ‘वामपंथी कुपढ़ हैं और RSS वाले अनपढ़.’ उन्होंने इसका अर्थ भी बताया, ‘वामपंथियों ने जितना भी पढ़ा गलत पढ़ा. फिर उन्होंने RSS के लिए बोला, इन्होंने कुछ पढ़ा ही नहीं.’ इसी टैक्स वीडियो में उन्होंने सूर्य की कहानी सुनाकर मौजूदा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का नाम लिया है. उपर ट्विट के लिंक पर वीडियो में सुना जा सकता है.

भड़क गये भाजपा नेता

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कराई गई रामकथा में कवि कुमार विश्वास ने संघ को लेकर जो विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह बीजेपी और आरएसएस के निशाने पर आ गए. तब बीजेपी के नेताओं ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी कि अगर कुमार विश्वास ने माफी नहीं मांगी, तो उनकी रामकथा किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे. उज्जैन नगर निगम के पूर्व सभापति सोनू गहलोत ने कुमार विश्वास द्वारा मंच से माफी मांगने की डिंमांड की गई थी. ऐसा ना करने पर उज्जैन में उनका कार्यक्रम नहीं होने देने की चेतावनी भी दी गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन