Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा में पत्रकार को ठिकाने लगाने के लिए राइस मिल मालिक ने दिया था 40000 रु का ठेका, ये थी वजह

छिंदवाड़ा | एमपी के छिंदवाड़ा में पत्रकार ललित डहेरिया पर जानलेवा हमला कराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटनाक्रम का मास्टरमाइंड चौरई का चावल माफिया निकला, जिसने 40 हजार रुपये में पत्रकार को ठिकाने लगाने का ठेका दिया था.

एसपी मनीष खत्री ने पत्रकार वार्ता में बताया कि घटना का मेन सरगना राइस मिल संचालक शुभम खंडेलवाल है, जो चौरई मंडी के बड़े व्यापारी सुनील खंडेलवाल का पुत्र है. एसपी ने राइस मिल के नाम पर बड़ी गड़बड़ियां होने की बात कही. जिनकी खबरें पत्रकार ललित ने प्रकाशित की थीं. इसकी वजह से सरकारी खजाने में रुके खंडेलवाल के 75 लाख रुपये मिलने में दिक्कत खड़ी हो गई.

इसे लेकर शुभम खंडेलवाल ने छिंदवाड़ा निवासी नाजिल खान को 40 हजार रुपये में पत्रकार को निपटाने के लिए नियुक्त कर दिया. और नाजिल ने ललित पर जानलेवा हमला कराया, लेकिन संयोग से पत्रकार बच गया.

इन्होंने घटना को अंजाम दिया
पत्रकार पर हमले के आरोपी इकरार उर्फ इक्कू सिद्दीकी (23), मोहम्मद कैफ उर्फ कैफी सिद्दकी (21), नाजिल खान (28) शामिल थे. इन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया है. मामले में जिसान खान निवासी छिंदवाड़ा फरार बताया जा रहा है. पुलिस इन सभी के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन