Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

राजगढ़ में पत्रकार की हत्या के बाद छिंदवाड़ा में मीडियाकर्मी पर हमला, एमपी में आक्रोश

भोपाल | मध्य प्रदेश में पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. राजगढ़ में पत्रकार की सरेआम हत्या के बाद छिंदवाड़ा जिले के चौरई कस्बे में पत्रकार ललित डेहरिया पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. हमले में ललिल को गंभीर चोटें आई हैं.

इस घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश है. गुस्साए पत्रकारों ने चौरई थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

प्रेस क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष सचिन पांडे और सचिव गिरीश लालवानी के नेतृत्व में पत्रकारों ने पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की है. वहीं, सांसद विवेक बंटी साहू और छिंदवाड़ा प्रेस क्लव के सदस्यों ने ललित डेहरिया का अस्पताल में हालचाल लिया.

इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने छाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. उनकी जगह गणपत ऊइके को नया थाना प्रभारी बनाया है. पुलिस ने अब तक चार लोगों की पहचान की है, जिनसे पूछताछ जारी है.

मूल खबर…

मध्य प्रदेश में पत्रकार की कनपटी में गोली मारकर तीन बदमाश फरार, मौत

ये भी पढ़ें…

राजगढ़ के पत्रकार सलमान अली हत्याकांड का खुलासा- शातिर ने जेल में बैठकर मरवा दिया

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन