Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मोदी का इंटरव्यू लेने वाले एंकर कितनी भी सफाई दे लें, लेकिन ये भी तो सच है..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीवी पर कई इंटरव्यू प्रसारित हो चुके हैं. इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि मोदी के सभी साक्षात्कार पीएमओ से एडिट हो रहे हैं. यानी पहले से सवाल लिखकर भेजे-दिए गए. खैर, जो भी हो.. लेकिन सभी इंटरव्यू में एक बात तो कॉमन रही वो ये की जितने भी टीवी एंकरों ने अभी तक मोदी का इंटरव्यू लिया उनके ट्विटर हैंडल पर इंटरव्यू को लेकर एक लंबी चौड़ी पोस्ट देखने को मिली. चाहें रुबिका लियाकत हो, चित्रा त्रिपाठी हो, अमीश देवगन हो या फिर मानक गुप्ता. मतलब इन लोगों ने पीएम के साथ बैठकर इतना लंबा फेंका की ना इससे पहले पकड़ा गया और शायद न बाद में. तिसपर ज्यादातर एंकर खुद को बिल्कुल 10-20 साल पहले जैसा गंगाजल की तरह पवित्र दिखा बता रहे. माने अपने आप सफाई दे रहे. यहीं से कुछ कुछ शक पनपता है. अब इस शक को पत्रकार अनिल यादव ने और गहरा दिया है…

अनिल यादव ने बैक टू बैक दो ट्वीट किये हैं. पहले ट्वीट में लिखा है, इस वक्त बड़ी चर्चा हो रही है कि प्रधानमंत्री जो इंटरव्यू चैनलों को दे रहे हैं, क्या उसके सवाल पहले से ही PMO में भेजे जाते हैं या नहीं. अभी का तो मुझे नहीं पता, लेकिन 2019 में प्रधानमंत्री ने News Nation चैनल के दीपक चौरसिया और पीनाज त्यागी को जब इंटरव्यू दिया था. तब सवालों की लिस्ट इंटरव्यू से पहले भेजी गई थी.

ये मैं इसलिए जानता हूं, क्योंकि उस दौर में मैं News Nation का एक अहम पार्ट था, और लखनऊ में Principal Correspondent के पद पर कार्यरत था.

Interview से पहले दीपक चौरसिया जी ने मुझे कॉल किया था, और UP में चुनाव के संदर्भ कुछ जानकारियां पूछी थी. इसी बातचीत में उन्होंने बताया था कि PM का इंटरव्यू होना है, और सवालों की लिस्ट भेजनी होती है.


2019 में News Nation चैनल की ओर से पीनाज त्यागी और दीपक चौरसिया जी ने प्रधानमंत्री जी का जो इंटरव्यू किया था, उसके सवालों की लिस्ट पहले से ही प्रधानमंत्री के पास थी.

और गलती से ये लिस्ट On Air भी हो गई थी. तस्वीर में दिख रहा ये प्रश्न उत्तर प्रधानमंत्री जी के हाथ में था.

इसमें लिखे सवाल के मुताबिक ही दीपक चौरसिया लास्ट में प्रधानमंत्री से कविता सुनाने का आग्रह करते हैं और प्रधानमंत्री स्क्रिप्ट के मुताबिक पहले से लिखी कविता पढ़कर दोनों एंकर का दिल जीत लेते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन