Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एचटी डॉट कॉम से जुड़े नरेश माथुर, मिली ये जिम्मेदारी

हिंदुस्तान टाइम्स के डिजिटल वेंचर एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स में नरेश माथुर के जुड़ने की खबर है. उन्हें एचटी डॉट कॉम का एडिटर (कंटेंट) नियुक्त किया गया है.

IIMC उड़ीसा से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नाकोत्तर नरेश माथुर प्रिंट और डिजिटल दोनों में लगभग दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं. साल 2003 में मेनस्ट्रीम मीडिया करियर की शुरूआत करने वाले माथुर मिंट की लांचिंग टीम का अहम हिस्सा रहे.

14 वर्षों तक मिंट में महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद वे TOI और इंडियन एक्सप्रेस के साथ काम कर चुके हैं और यहां भी अपने उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए जाने जाते हैं.

टेनिस के शौकीन नरेश माथुर एचटी में आने से पहले पिक्सस्टोरी, जो कि प्रौद्योगिकी और पत्रकारिता का मिश्रण करने वाला एक स्टार्टअप है, के साथ काम कर रहे थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन