Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

…तो इसलिए लोग ब्रजेश मिश्रा को ‘ब्रेकिंग मिश्रा’ कहते हैं!

यूपी में सर्वाधिक खबरें ब्रेक करने का अगर किसी को श्रेय जाता है तो वो हैं ब्रजेश मिश्रा. ईटीवी यूपी को अपने कुशल नेतृत्व और धारदार खबरों के जरिए नंबर वन न्यूज चैनल बनाने वाले ब्रजेश इन दिनों ‘नेशनल वायस’ चैनल के एडिटर इन चीफ हैं. ‘नेशनल वायस’ चैनल को ब्रजेश मिश्र न छू क्या लिया, चैनल के अचानक भाग्य फिर गए. यह अनजान-सा चैनल देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया. खबरों के मामले में सबसे ज्यादा यूपी की रीजनल ब्रेकिंग खबरें इसी चैनल पर दिखने लगीं.

ताजी सूचना ये है कि नेशनल वायस चैनल ने लखनऊ आतंकी आपरेशन की जो एक्सक्लूसिव वीडियो फुटेज अपने यहां चलाई, वही फुटेज दूसरे न्यूज चैनलों ने आन एयर कर दी. हिंदी ही नहीं बल्कि अंग्रेजी के नेशनल न्यूज चैनलों की स्क्रीन पर भी ‘नेशनल वायस एक्सक्लूसिव’ लगातार दिखता रहा. इसकी गवाह हैं ये चंद स्क्रीनशाट्स. शायद इसीलिए लखनऊ समेत पूरे यूपी की मीडिया में ब्रजेश मिश्रा को ‘ब्रेकिंग मिश्रा’ के नाम से जाना जाता है.

इस बारे में संपर्क करने पर नेशनल वायस चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा विनम्रता से कहते हैं कि यह उनका नहीं, उनकी पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है. ब्रजेश के मुताबिक उनकी टीम बेहद जुझारू, समर्पित और कर्मठ है जिसके दम पर ही हम लोग सकारात्मक और सर्वश्रेष्ठ नतीजे ला पाते हैं. उन्होंने शानदार कवरेज और पूरे देश की मीडिया में नेशनल वायस चैनल का नाम सुर्खियों में लाने के लिए अपनी टीम के सभी सदस्यों को दिली मुबारकबाद देते हुए आगे भी यह शानदार सफर यूं ही जारी रखने का आह्वान किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन