Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बागपत में न्यूज़ नेशन के पत्रकार देवेंद्र चौहान का मारपीट प्रकरण पर आया पक्ष, पढ़ें!

सेवा में श्रीमान,
संपादक महोदय भड़ास4मीडिया

विषय : प्रकाशित खबर को लेकर पक्ष रखने हेतु।

महोदय में देवेंद्र चौहान विगत 10 सालो से बागपत में मीडिया में कार्यरत हूं, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई सम्मानित संस्थानों में मैने अपनी सेवाए दी हैं। लेकिन कभी कोई उगाही का आरोप नहीं लगा। वर्तमान में न्यूज नेशन में सेवाए दे रहा हूँ।

नौकरी करते करते कब मैं बीपी और शुगर का मरीज बन गया पता नहीं चला। कुछ दिन पहले एक यूट्यूबर पत्रकार जिसका नाम विनीत कुमार है वह मेरे पास आया और मेरे लोकल अखबार बागपत जनादेश में नौकरी करने और काम सीखने की इच्छा जताई। काफी दिनों तक विनीत को मैने अपने बैनर तले काम सिखाया। धीरे धीरे विनीत मेरे बैनर का नाम लेकर ठगी करने लगा जिसकी शिकायत मिलने पर मैने उसे समझाया और जब वह नहीं माना तो मैने उससे अपना रास्ता अलग कर लिया।

जिसके बाद विनीत ने अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। खेकड़ा में रिक्शा संचालकों ने अवैध वसूली की शिकायत की, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का वीडियो बनाकर उनसे ब्लैकमेल, गांव के लोगो को डराना धमकाना उसका पेशा है।

हाल ही में हुई घटना जिसका वीडियो भी आपने प्रसारित किया है। महोदय आपको बताना चाहूंगा कि विनीत पर मेरे अखबार विज्ञापन के 20 हजार रुपए बकाया हैं। जिसको लेकर मैने उसे कई बार कहा लेकिन वह हर बार बदसलूकी करता रहा। हादसे के दिन विनीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरी कार को ओवरटेक कर मेरे साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत मैने पुलिस में की है।

पिटाई के दौरान चोटिल होने के कारण मेरा बीपी बढ़ गया और पिटाई के कारण अत्यधिक आवेश और लाचारगी महसूस होने पर मैने बाद में आगे जाकर विनीत को कहा की मेने तेरे साथ भाई जैसा व्यवहार किया, भाई माना, लेकिन तूने मेरी पिटाई की, वायरल वीडियो में बीपी बढ़ने के कारण मैं खुद को भी गाली देकर कोष रहा हूँ, मेने ज्यादा गाली विनीत को न देकर खुद को दी। वीडियो में मुझसे गलती हुई है, विनीत ने षड्यंत्र के जरिए मेरी वीडियो बनाकर वायरल किया है। जिसमें बागपत पुलिस ने विनीत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अत श्रीमान जी से अनुरोध है कि मेरा पक्ष प्रकाशित करने की कृपा करें,विनीत के खिलाफ की गई शिकायतों के कुछ लेटर भी में आपको भेज रहा हूँ। आपसे अनुरोध है कि मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाने और मेरे ऊपर जान से हमला करने के आरोपी के खिलाफ यह मेरा अपना पक्ष है। जिसमें जनपद के तमाम पत्रकार साथियों के कहना है कि आप सम्मानित हो और आपके साथ तमाम मीडिया परिवार है। आपसे अनुरोध है कि प्लीज मेरी मदद करें।

देवेंद्र चौहान संवाददाता बागपत

देखें विनीत के खिलाफ देवेंद्र द्वारा भेजी गई ठगी की शिकायतें…

मूल खबर…

उगाही के रुपयों में बंटवारे को लेकर दो रिपोर्टरों में जमकर मारकूट, देखें FIR

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन