Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उगाही के रुपयों में बंटवारे को लेकर दो रिपोर्टरों में जमकर मारकूट, देखें FIR

यूपी के बागपत में न्यूज़ नेशन न्यूज़ स्टेट और जनतंत्र न्यूज़ चैनल के पत्रकार आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच न सिर्फ जमकर गाली गलौज हुई बल्कि कपड़े फटने की नौबत तक आ गई.

मामले का वीडियो वायरल है, पूरा किस्सा अवैध धन उगाही के पैसे का बंटवारा करने को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है. लोग तमाशबीन बनकर दोनों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखते रहे.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नॉन-स्टॉप गालियां बक रहे एक पत्रकार ने अपनी टी-शर्ट फाड़ ली है और कहा रहा आओ..मारो मुझे.

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1793203521862656456?t=r-bMD5b9hKBx–PAEq0b6Q&s=08

दोनों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ थाना बागपत में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

इस प्रकरण को लेकर न्यूज नेशन के रिपोर्टर देवेंद्र चौहान ने मुकदमा संख्या- 404/2024 की धारा 342, 323, 506, 307, 392 व 397 आईपीसी में एफआईआर दर्ज कराई है.

वहीं, जनतंत्र के रिपोर्टर विनीत की तरफ से मुकदमा संख्या- 403/2024 की धारा 323, 504, 506 व 3(2)(va) एससी-एसटी में एफआईआर पंजीकृत कराई है.

ये भी पढ़ें..

बागपत में न्यूज़ नेशन के पत्रकार देवेंद्र चौहान का मारपीट प्रकरण पर आया पक्ष, पढ़ें!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन