Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दमदार रिपोर्टिंग के साथ गायकी में भी माहिर हैं ये दो धाकड़ पत्रकार!

विशाल मिश्रा के साथ सौरभ शुक्ला

एनडीटीवी को अलविदा कह चुके टीवी पत्रकार सौरभ शुक्ला ने द रेड माइक नामक डिजिटल वेंचर शुरू किया है. इसमें अन्य पत्रकार भी शामिल हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को उनकी एक अन्य प्रतिभा के बारे में जानकारी होगी. उनकी ये प्रतिभा है गायन. सौरभ न सिर्फ धारदार रिपोर्टिंग करते हैं बल्कि सुरीला राग भी छेड़ते हैं. 

मूलरूप से कानपुर के रहने वाले सौरभ ने महज 20 साल की उम्र में पत्रकारिता की शुरुआत एनडीटीवी से की थी. कोविड, दिल्ली दंगे और किसान आंदोलन को कवर करते हुए सौरभ ने अलग ही छाप छोड़ी थी. सौरभ रेड इंक सहित कई प्रतिष्ठित अवार्ड भी जीत चुके हैं. 

म्यूजिशियन विशाल मिश्रा के साथ सुर में सुर मिलाते सैरभ का ये वीडियो आपको चकित कर देगा. नीचे लिंक पर सुनिए…

https://www.facebook.com/share/r/7YutTbahKW1abJye/?mibextid=WC7FNe


होटल में ABP टीम को गाना सुनाते संजय त्रिपाठी

दूसरे जो पत्रकार हैं उनका नाम संजय त्रिपाठी हैं. कानपुर निवासी संजय ऑन स्पॉट धाकड़ रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एबीपी न्यूज में वरिष्ठ संवाददाता संजय भी कम सुरीले गायक नहीं हैं.

पत्रकारिता में 18 वर्ष का समय दे चुके संजय एबीपी से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं. क्राइम के अलावा बैंकिंग, व्यापार इत्यादि बीट पर वे अच्छी पकड़ रखते हैं.

अयोध्या कवेज के दौरान उनका गाया यह गाना आप सुनिए …

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन