Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारों पर हमले के खिलाफ मीडियाकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर मौन मार्च निकाला

दरभंगा। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में दरभंगा सहित बिहार में हो रहे पत्रकारों पर हमले की तीखे शब्दों में भर्त्सना करते हुए 24 घँटे तक काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

लक्ष्मीश्वर सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में यूनियन के जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें दरभंगा सदर प्रखंड के जीवछ घाट में राजद द्वारा बन्द करवाने के दौरान संगठन के सचिव मुकेश कुमार और मनोज कुमार के अलावा अन्य पत्रकारों पर हुए हमले की तीव्र निंदा करते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाई की मांग की गयी .

बैठक में पत्रकारों ने कहा कि “पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं होता है” लेकिन भीड़ में जाकर उसे समाचार संकलन करना पड़ता है, ऐसे में उन्हें सुरक्षा की जरूरत है. बैठक के उपरांत पुस्तकालय परिसर से दरभंगा टावर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक काला बिल्ला लगाकर मौन-मार्च निकाल कर पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही सरकार से मांग की गयी कि पत्रकारों को समाचार संकलन के समय सुरक्षा प्रदान की जाए और पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू किया जाए.

बैठक में शशि मोहन भारद्वाज, संजीव कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार , प्रवीण कुमार चौधरी, सुभाष चन्द्र सिंह, पुनीत कुमार सिन्हा, प्रकाश झा, मनोज कुमार, आशीष सिंह, मनोज कुमार दास, राम कुमार झा , विशाल कुमार, दीपक कुमार झा, रवि श्री खण्डेलवाल, सुनील कुमार मिश्रा, रविकांत ठाकुर, राकेश कुमार , राजू सिंह, अंजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार, प्रवीर कुमार , वीरेंद्र कुमार आदि ने अपने विचार रखे.

विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन