Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी की कथित प्रेमिका वाला वीडियो ट्वीट करने पर पत्रकार प्रशांत को यूपी पुलिस ने दिल्ली में घुसकर धरा

Vikrant Singh : मित्र Prashant Kanojia को यूपी पुलिस ने आज दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक महिला का वीडियो शेयर किया था, जिसमे वो खुद को योगी की प्रेमिका होने को दावा कर रही थीं। महिला ने ये भी दावा किया था कि योगी उससे वीडियो कॉल पर बात करते हैं।

महिला ने ये बातें खुद प्रेस के सामने आकर कहीं थी, जिसे तमाम न्यूज चैनलों ने दिखाया और अखबारों ने छापा। प्रशांत के ट्विटर हैंडल से भी इस वीडियो को कई लोगों ने लाइक और रिट्वीट किया।

प्रशांत कनोजिया

हालांकि ये वीडियो किसी को नागवार गुजरा और उसने लखनऊ के हज़रतगंज थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अलीगढ़ में बच्ची के गायब होने की रिपोर्ट पर तीन दिन तक कुछ न करने वाली यूपी पुलिस ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए अपनी एक टीम को दिल्ली रवाना कर दिया और उसे आज हिरासत में ले लिया। उसकी पत्नी ने बताया कि प्रशांत को लखनऊ ले लेकर जाया जा रहा है और शायद ये गिरफ्तारी बिना स्थनीय पुलिस को बताए हुए हुई है।

प्रशांत पहले भी अपने विचारों को लेकर मुखर रहा है। शायद इसीलिए उसे यूं निशाना बनाया जा रहा है। अगर आप लखनऊ में हैं तो प्लीज उसकी मदद को आगे आइए। ये रहा प्रशांत के ट्वीट का लिंक-

युवा पत्रकार विक्रांत सिंह की एफबी वॉल से.

संबंधित खबर भी पढ़ें-

पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को अरेस्ट कराना योगी सरकार की इमेच्योर हरकत!

ये भी पढ़ें-

पत्रकारों के पीछे पड़े योगी, चैनल हेड इशिका सिंह और संपादक अनुज शुक्ला भी गिरफ्तार

इस प्रकरण से संबंधित अन्य सभी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :

BabaRaj

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. सिराज अहमद

    June 9, 2019 at 1:30 pm

    हम सब पत्रकारों को सामने आना चाहिये नही तो वोह दिन दूर नहीं जब पत्रकार पत्रकार ना होकर सरकार की मशीन बन जायेगा जो अब हो भी रहा है इसकी वजह वोह है जो हम छोटे पत्रकारों से बड़े है और इस कौम के रहनुमा कहलाते है

    अब कहा है वोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन