Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

मंदसौर में पंजाब केसरी के पत्रकार को भूमाफियाओं ने दी धमकी!

मंदसौर (मप्र)- मंदसौर में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। प्रतापगढ़ हाईवे रोड स्थित नाका नंबर-10 की शासकीय भूमि को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच शिकायतकर्ता और पंजाब केसरी के पत्रकार शाहरुख मिर्जा को लगातार धमकियां मिलने के आरोप सामने आए हैं, जिससे पूरे शहर में चर्चाओं का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 1938-39 से शासकीय दर्ज इस भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे के प्रयास किए जा रहे थे। इस संबंध में पत्रकार शाहरुख मिर्जा ने जिला प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच की मांग की थी। जांच के दौरान तहसील न्यायालय मंदसौर के प्रतिवेदन में उक्त भूमि को शासकीय पाया गया, वहीं एसडीएम मंदसौर ने प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

इसके बाद से ही कथित रूप से बौखलाए भूमाफियाओं द्वारा पत्रकार को झूठे मामलों में फंसाने, बदनाम करने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां देने की बातें सामने आ रही हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शासकीय भूमि को बचाने की इस मुहिम को कमजोर करने के लिए उनके खिलाफ फर्जी शिकायतें कराई जा रही हैं और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

पत्रकार शाहरुख मिर्जा ने इस पूरे मामले को लेकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब शहरवासियों को उम्मीद है कि कलेक्टर मंदसौर श्रीमती अदिति गर्ग इस गंभीर मामले में सख्त कदम उठाते हुए नाका नंबर-10 स्थित बहुमूल्य शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराएंगी, साथ ही शिकायतकर्ता पत्रकार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि शासकीय संपत्ति को जनहित में सुरक्षित रखा जा सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन