Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में एसडीएम, सीओ, थानेदारों पर मुकदमा लिखाने वाले पत्रकार ने बताया जान को खतरा, देखें वीडियो

उन्नाव | हाल ही में एक एसडीएम, दो सीओ, 3 थानेदारों समेत 41 लोगों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने वाले उन्नाव के पत्रकार रंजन बाजपेई ने अपनी जान को खतरा बताया है।

रंजन ने मामले को लेकर डेढ़ मिनट से ज्यादा अवधि का एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर प्रसारित किया है।

अपने साथ हुई ज़्यादती को लेकर पिछले दिनों रंजन ने CJM कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर SDM पुरवा उदित सिंह सेंगर, सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला, सीओ हसनगंज संतोष सिंह, असोहा थानाध्यक्ष विमलकांत गोयल, अजगैन थाना प्रभारी अवनीश सिंह, सोहरामऊ थानाध्यक्ष शरद समेत करीब 41 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाक़र प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि रंजन बाजपेई अमृत विचार अखबार में PNC की आड़ में हो रहे अवैध मिट्टीखनन की खबर लगातार लिख रहे थे, जिसकी खुन्नस में भ्रष्टाचार में लिप्त पुरवा SDM उदित सिंह सेंगर ने झूठा मुकदमा लिखवा जेल भेजा था। इसके बाद बिना जांच दूसरा मुकदमा भी लिख दिया गया।

वीडियो देखें…

इस प्रकरण से रिलेटेड अन्य खबरें भी पढ़ें…

उन्नाव के पीड़ित पत्रकार ने एक एसडीएम, दो सीओ, 3 थानेदारों समेत 41 लोगों के खिलाफ कोर्ट में किया मुकदमा!

उन्नाव SDM उदित सेंगर व खनन माफिया के बीच सांठगांठ के साक्ष्य मौजूद हैं! पत्रकार ने सीएम, पीएम और PCI को पत्र लिखकर मांगा न्याय

उन्नाव SDM उदित सिंह पर मुख्यमंत्री के प्रोजेक्ट में माफियाओं से अवैध मिट्टी सप्लाई कराने का आरोप, कांटा बने अमृत विचार के रिपोर्टर को भिजवाया जेल

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन