Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव SDM उदित सिंह पर मुख्यमंत्री के प्रोजेक्ट में माफियाओं से अवैध मिट्टी सप्लाई कराने का आरोप, कांटा बने अमृत विचार के रिपोर्टर को भिजवाया जेल

उन्नाव | उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में प्रशासन और खनन माफियाओं के मिलीभगत की ऐसी तस्वीर सामने आई है.. जिसे पढ़कर आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे. इतना ही नहीं इस मिलीभगत की पीड़ा उस पत्रकार को दी गई जो जिले में अपनी निडर लेखनशैली के लिए चर्चित है.

पत्रकार का नाम रंजन बाजपेई है. रंजन हिंदी दैनिक अमृत विचार अखबार के उन्नाव- सोहरामऊ क्षेत्रीय संवाददाता के पद पर काम कर रहे थे. रंजन बाजपेई पिछले करीब दो सालों से अमृत विचार के साथ काम रहे थे.

रंजन से जुड़ा ये पूरा प्रकरण मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक गंगा एक्सप्रेस -वे व एलिवेटेड हाइवे के निर्माणाधीन कार्य से भी ताल्लुक रखता है. इस प्रोजेक्ट में काफी मात्रा में मिट्टी आपूर्ति की जानी है. इस दौरान रंजन को प्रोजेक्ट में मिट्टी के अवैध तरीके से पूर्ति किए जाने की खबर मिली.

अपनी खबर के जरिए रंजन ने हसनगंज तहसील से सटी पुरवा तहसील के एसडीएम उदित सिंह सेंगर पर मिट्टी के अवैध खनन करवाने का मय तथ्यों के आरोप लगाया. पत्रकार रंजन ने आरोप लगाते हुए बताया- पुरवा तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध रूप से मिट्टी खुदवाकर एसडीएम भ्रष्टाचार कर रहा है. जिसमें उनका साथ यहां के खनन करने वाला एक सिंडीकेट भी दे रहा है. जिसके साथ मिलकर एसडीएम खनन उसकी मिट्टी प्रति डंफर 5 हजार से 6 हजार रूपए में प्राइवेट स्थानों पर बेंचकर बड़ा भ्रष्टाचार कर रहे हैं.

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में रंजन बताते हैं कि, खबर मैंने जब अपने अखबार में प्रकाशित की तो एसडीएम ने उन्हें जाल में फंसाने की ठान ली. इस बीच पुरवा तहसील क्षेत्र के असोहा थाना क्षेत्र में पीएनसी की आड़ में कुछ खनन माफिया अवैध तरह से किसानों की मिट्टी खोदकर प्राइवेट जगहों पर आपूर्ति कर रहे थे. जिसका केवना ग्राम प्रधान पूतान यादव के साथ मिलकर गांव वालों ने विरोध करते हुए खनन माफियाओं की मशीनें जिसमें पोकलैंड, जेसीबी और डंफर शामिल थे पकड़ लिया.

यह तब हुआ जब कई दिनों से पुलिस को सूचना दे रहे गांव वाले खनन से आजिज आ चुके थे, लेकिन पुलिस एक बार भी मौके पर झांकने नहीं आई.. लेकिन ग्रामीणों के मशीनें पकड़ने की सूचना जैसे ही असोहा पुलिस को मिली तो असोहा थानाध्यक्ष, एसडीएम के इशारे पर मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को कार्यवाही का भरोसा दिलाते पकड़ी गई गाड़ियों को छुड़वाकर एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था पीएनसी के ड्राइवर से तहरीर लेकर दो पत्रकारों समेत कई ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर लिया.

मामले में पुलिस ने कई लोगों को जेल भेजकर कार्यवाही की. इसके बाद एसडीएम के दबाव में काम कर रही असोहा पुलिस ने बिना जांच किए पत्रकार रंजन बाजपेई का नाम एफआईआर में बढ़ाते हुए 17 दिसंबर को लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के रॉयल सिटी उनके किराए के मकान से हसनगंज सीओ संतोष सिंह, बीघापुर सीओ ऋषिकांत शुक्ला, असोहा थानाध्यक्ष विमलकांत गोयल, अजगैन इंस्पेक्टर अवनीश सिंह, सोहरामऊ थानाध्यक्ष शरद कुमार समेत करीब 40 पुलिसकर्मियों ने एक अपराधी की तरह रंजन को उठा लिया.

रंजन का आरोप है कि पुलिस, एसडीएम के प्रभाव में इस तरह डूबी थी कि उन्हें सर्दी के कपड़े पहनने तक का मौका नहीं दिया. इसके बाद एसडीएम उदित सिंह की पुलिस की मौजूदगी में रंजन के पहने हुए जनेऊ को हाथों से तोड़ा और कलम चलाने वाली उंगलियों को भी अपने जूतों से रगड़ते हुए बुरी तरह से पीटा.

प्रकरण में पुलिस ने बिना रंजन की सुने दो-दो एफआईआर दर्ज कर दी और 18 दिसंबर को रंजन को जेल भेज दिया. करीब 5 दिन जेल में रहने के बाद 23 दिसंबर को रंजन जेल से जमानत पर बाहर हैं और अब अपने साथ हुई यातनाओं के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं.

आरोप है कि इस दौरान असोहा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी भी दूसरी जगह से दिखाते हुए FIR दर्ज की. जबकि यह दोनों ही एफआईआर गलत हैं, जिसे लेकर मैं राष्ट्रपति से लगाकर तमाम लोगों को शिकायतें भेज रहा हूं.

उन्नाव के पत्रकार रंजन पर दर्ज पहली एफआईआर (7 नवंबर 2024) देखें…

यहां देखें दूसरी एफआईआर (18 दिसंबर 2024)…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन