Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘भाबीजी’ शिल्पा शिंदे बन गईं नेताजी, हड़ताली कर्मियों के पक्ष में दिया जोरदार भाषण (देखें वीडियो)

फ़िल्म-टीवी वर्कर्स की स्ट्राइक में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी हुईं शामिल… मुम्बई के फिल्मसिटी स्टूडियो के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने पिछले 9 दिन से हड़ताल पर बैठे सिनेमा और टेलीविजन कामगारों, टेक्नीशियन और महिला कलाकारों का उत्साह बढ़ाने ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी पहुंचीं। शिल्पा शिंदे ने कामगारों द्वारा उठाई गयी मांग को जायज ठहराया और कहा निर्माता जानबूझकर अपनी शूटिंग इतनी दूर रखते हैं ताकि उनका पैसा बचे। उनके इतने दूर शूटिंग रखने से टेक्नीशियनों को कोई फायदा नहीं रहता।

शिल्पा शिंदे ने कहा कि जब मैं निर्माताओं का ध्यान किसी की परेशानी की ओर दिलाती हूँ तो मुझसे कहा जाता है आप मदर टेरेसा क्यों बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्रीज में जब तक आप काम कर रही हैं तब तक आपका काफी रिस्पेक्ट है। जैसे ही आपने अपनी उचित मांग सामने रखी, लोगों के तेवर बदल जाते हैं। शिल्पा ने कहा कि मैं आज भी शूटिंग कर रही हूँ। शिल्पा शिंदे ने कहा कि हड़ताल पर बैठे लोगों की मांग इतनी गंभीर भी नहीं है कि उसे ना माना जाए। टेक्नीशियन एक परिवार हैं। निर्माता आगे बढ़कर उनकी समस्याओं को सुनें। वे अपनी समस्या निर्माताओं को नही बताएंगे तो किसको बताएंगे।

इसे भी पढ़ें :

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाई के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी और जनरल सेक्रेटरी दिलीप पिठवा ने शिल्पा शिंदे का स्वागत किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर फ़िल्म और टीवी कामगार तथा महिला कलाकार और टेक्नीशियन पिछले नौ दिन से हड़ताल पर हैं। हड़ताल करने वालों का कहना है जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती, हमारी हड़ताल जारी रहेगी। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले 2.50 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज (FWICE) संगठन के साथ 22 और संगठन भी हड़ताल पर गए हैं। हड़ताल करने वाले संगठनों का कहना है कि उनकी आठ घंटे की शिफ्ट की जाए। साथ ही जहां पर फिल्म की शूटिंग होती है वहां पर साफ सफाई नहीं रहती। शौचालय की सुविधा नहीं रहती। बहुत गंदगी रहती है।

‘भाबीजी’ फेम शिल्पा शिंदे का भाषण सुनने के लिए नीचे क्लिक करें :

मुंबई से पत्रकार शशिकांत सिंह की रिपोर्ट. संपर्क : 9322411335

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन