Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा में महिला पत्रकार का ‘रेट’ पूछने वाले दोनों मनचले गिरफ्तार!

नोएडा सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के पास महिला पत्रकार से छेड़खानी करने वाले मनचलों को पुलिस ने धर दबोचा है. दोनों आरोपियों के साथ पुलिस ने मौके पर इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है.

एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने इस मामले में बताया कि इंटरनेट के माध्यम से महिला मीडियाकर्मी पर कमेंट करने की सूचना प्राप्त हुई थी. तत्काल पीड़िता से संपर्क कर थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया था.

उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था. घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. दोनों आरोपितों को चिह्नित कर हिरासत में ले लिया गया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलवाखेड़ी निवासी अश्वत (25) और मुजफ्फरनगर के रहने वाले विपिन हरनौती के रूप में हुई है. नोएडा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

मूल खबर…

नोएडा में कैब का इंतजार कर रही महिला पत्रकार से मनचले ने पूछा- ‘क्या रेट लेगी?’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन