Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सुधीर चौधरी और दूरदर्शन की डील उजागर करने पर पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली | वरिष्ठ पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने दिल्ली पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने साफ कहा है कि वे अपने सूत्रों का खुलासा नहीं करेंगी। बता दें कि इससे पहले दूरदर्सन के डायरेक्टर रितेश चौधरी ने थाना तिलक मार्ग में स्वाति के खिलाफ कम्प्लेंट की थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकार को नोटिस भेजा है।

दरअसल, दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ने उन्हें 19 मार्च को एक नोटिस भेजकर ‘डीडी न्यूज’ (दूरदर्शन) के गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने के मामले में जानकारी मांगी थी। पुलिस ने उनसे तीन मुख्य बिंदुओं पर जवाब देने को कहा—

  1. उन्होंने डीडी न्यूज के गोपनीय दस्तावेज कहां से प्राप्त किए और उन्हें किस अधिकारी या व्यक्ति ने यह जानकारी दी?
  2. इन दस्तावेजों को सोशल मीडिया पर साझा करने में उनकी क्या भूमिका रही?
  3. यदि उनके पास इस मामले से जुड़ी अन्य कोई महत्वपूर्ण जानकारी हो, तो उसे उपलब्ध कराएं।

स्वाति चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया

स्वाति चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वे अपने सूत्रों का खुलासा नहीं करेंगी। उन्होंने इस नोटिस को “पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग” करार देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया।

उन्होंने इस मामले को प्रसार भारती और वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के 15 करोड़ रुपये के अनुबंध से जोड़ते हुए कहा कि असल जांच इस धनराशि की होनी चाहिए, न कि पत्रकारों को निशाना बनाया जाना चाहिए।

सुधीर चौधरी का अनुबंध और बढ़ता विवाद

गौरतलब है कि हाल ही में प्रसार भारती ने वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के साथ एक विशेष अनुबंध किया है, जिसके तहत वे दूरदर्शन पर एक घंटे का विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम सप्ताह में पांच दिन प्रसारित होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनुबंध की वार्षिक लागत करीब 15 करोड़ रुपये है, जिसमें हर साल 10% वृद्धि का प्रावधान रखा गया है।

इस समझौते को लेकर मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग मानते हैं कि सुधीर चौधरी का अनुभव दूरदर्शन को पुनर्जीवित करने में सहायक होगा, जबकि अन्य वर्गों में इस पर आलोचना हो रही है। आलोचकों का कहना है कि करदाताओं के पैसे से किया गया यह निवेश अनुचित है और इस पर सवाल उठने चाहिए।

अब देखना यह होगा कि दिल्ली पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और स्वाति चतुर्वेदी का यह रुख इस विवाद को किस ओर मोड़ता है।

सुधीर और दूरदर्शन से संबंधित अन्य खबरें भी पढ़ें…

सुधीर चौधरी में ऐसी क्या खूबी है जो दूरदर्शन उन्हें जनता के पैसे का एक करोड़ 40 लाख रु महीना दे रहा?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन