Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी विधानसभा की वेबसाइट हैक, साइबर सेल टीम को तगड़ी चुनौती!

गणेश जी वर्मा-

लखनऊ। जहां से पूरे प्रदेश की व्यवस्था चलती है और कानून-व्यवस्था को चलाया जाता है यदि वहीं की वेबसाइट को हैंक कर लिया जाए तो कहीं न कहीं यूपी पुलिस और अन्य अधिकारियों की कमी को उजागर करता है। हैकरों ने विधानसभा की वेबसाइट को हैक कर जहां उस पर गलत संदेश लिखा वहीं यूपी पुलिस को चुनौती दे डाली। पुलिस मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है।

गोमतीनगर के अपट्रॉन बिल्डिंग के द्वितीय तल पर यूपी डेस्को का कार्यालय है। यूपी डेस्को के सहायक प्रबंधक रमा शंकर सिंह के मुताबिक विधान सभा सचिवालय से संबंधित वेबसाइट upvidhansabhaproceedings.gov.in को हैक कर लिया गया है।

इस वेबसाइट पर गलत संदेश लिखकर प्रचार किया जा रहा है। जबकि यह गलत है। रमा शंकर सिंह के मुताबिक यह वेबसाइट कार्यदारी संस्था यूपी डेस्को के माध्यम से मेसर्स परिसस्टेंट लिमिटेड, पूणे द्वारा देखभाल की जाती है। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, लखनऊ ग्रामीण में सूचना प्रोद्यौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008, 66 सी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसने भी हैक किया है वह गलत किया है।
-राम शंकर सिंह, सहायक प्रबंधक, यूपी डेस्को

इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा। -राम कुमार, एडीजी, साइबर क्राइम

लखनऊ से प्रकाशित संदेशवाहक अख़बार में छपी खबर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन