Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वेद प्रकाश ओझा पंचतत्व विलीन, पत्रकार कल्याण कोष बनाने पर मंथन शुरू

प्रभात खबर धनबाद के मुख्य संवाददाता वेद प्रकाश ओझा गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. कोलकाता के कालीघाट शमशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ. छोटे पुत्र कुमार अनिकेत ने मुख्गानि दी. इस दौरान कई परिजन व शुभचिंतक मौजूद थे. देर शाम परिजन कोलकाता से वापस धनबाद लौटे. सनद हो कि श्री ओझा की मृत्यु बुधवार शाम कोलकाता में एक लंबी बीमारी के बाद हो गयी थी.

प्रभात खबर धनबाद के मुख्य संवाददाता वेद प्रकाश ओझा गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. कोलकाता के कालीघाट शमशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ. छोटे पुत्र कुमार अनिकेत ने मुख्गानि दी. इस दौरान कई परिजन व शुभचिंतक मौजूद थे. देर शाम परिजन कोलकाता से वापस धनबाद लौटे. सनद हो कि श्री ओझा की मृत्यु बुधवार शाम कोलकाता में एक लंबी बीमारी के बाद हो गयी थी.

प्रेस क्लब धनबाद की ओर से गुरुवार को एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत पत्रकार वेद प्रकाश ओझा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. पत्रकारों के अलावा कई सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि सभा में शामिल हो कर अपने प्रिय साथी को याद किया. सबसे पहले उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया. इसके बाद सभी ने उनके चित्र पर फूल-माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बनखंडी मिश्र तथा संचालन संजीव झा ने किया. पत्रकार भारतीय बसंत कुमार ने कहा कि वेद प्रकाश हमेशा अपने साथियों के बीच लोकप्रिय रहे. कहा कि दिवंगत पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहयोग देने का प्रयास हो. पत्रकार गणोश मिश्र ने कहा कि श्री ओझा बहुत ही मिलनसार थे. उनकी कमी हमेशा खलेगी. पत्रकार इंद्रजीत प्रसाद सिंह ने पत्रकारों के लिए कल्याण कोष बनाने पर बल दिया. कहा कि यहां पत्रकारों के सहायता के लिए कोई फंड नहीं है. छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज में भी परेशानी होती है. अध्यक्षता करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि पत्रकारों के लिए कल्याण योजना बने. साथ ही ऐसी व्यवस्था हो कि भविष्य में पत्रकारों को परेशानी नहीं हो.

प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा ने कहा कि जल्द ही धनबाद में पत्रकारों के लिए कल्याण कोष की व्यवस्था की जायेगी. इसमें समाज के सभी वर्ग से सहयोग लिया जायेगा. पत्रकारों का सामूहिक बीमा कराने के लिए भी बीमा कंपनियों से बात चल रही है. शोक सभा में वेद ओझा के परिजनों को आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए पत्रकार पंकज कुमार के नेतृत्व में एक कमेटी बनायी गयी जो पत्रकारों तथा शुभचिंतकों से सहयोग राशि संग्रह कर उनके परिवार को देगा. पांच फरवरी तक लोग उनके पास राशि जमा कर सकते हैं.

सभा में आशीष प्रसाद सिंह, प्रियेश कुमार, दिलीप सिन्हा, अभय कुमार, अभिषेक सिंह, बलराम दुबे, अजय प्रसाद, अजय मुखर्जी, सुभाष मिश्र, नारायण चंद्र मंडल, धर्मेद्र प्रसाद गुप्त, जयदेव गुप्ता मनोज, अरुण बरनवाल, अशोक वर्मा, सुधीर सिन्हा, मृत्युंजय पाठक, आशीष अंबष्ट, मोहन गोप, अमित वत्स, गंगेश गुंजन, उमेश तिवारी, रविकांत झा, संजय कुमार, धीरज गुप्ता, मनोज शर्मा, दिनेश पासवान, ज्योति राय, राज कुमार मंडल, उमेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, शैलेश रावल, शमशुल हक, दीपक पांडेय, सत्या राज, रोशनी झा, प्रतीक पोपट, गोपाल प्रसाद, अशोक झा, जनक सिंह चौधरी, केके सुनील, अजीत सिंह, अमित मिश्र, विद्युत वर्मा, धर्मेद्र पांडेय, नवीन राय, चंदन पाल, गौतम डे, लखन कुमार, नवनीत कुमार, अशोक कुमार, श्रवण सिंह, दिलीप दीपक, अमरजीत कुमार, रवि मिश्र सहित बड़ी संख्या पत्रकार शामिल थे.
अधिकारी, उद्योगपति भी

श्रद्धांजलि सभा में झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महामंत्री शरत दुदानी, बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा, महासचिव प्रभात सुरोलिया, प्रमोद गोयल, पुराना बाजार चेंबर के अध्यक्ष अजय नारायण लाल, सचिव मो. सोहराब ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. बीसीसीएल के डीजीएम सह सीपीआरओ आरआर प्रसाद, पीआरओ विजय खरे, सिंफर के उप निदेशक इश्तियाक अहमद, रेलवे के मो. शफीख खान, भाजपा नेता संजय झा ने भी दिवंगत पत्रकार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं महासचिव राजेश गुप्ता ने शोक जताते हुए स्व. ओझा के परिजनों को आर्थिक मदद करने की घोषणा की है. सामाजिक  कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह ने शोक जताते हुए कहा कि दु:ख की घड़ी में वे उनके परिजनों के साथ हैं. आइएसएम प्रबंध विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रमोद पाठक ने कहा कि वेद के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे. उनके निधन से गहरा झटका लगा है.

संबंधित खबरें…

प्रभात खबर, धनबाद में रिपोर्टिंग टीम के मुखिया रहे वेद प्रकाश ओझा का निधन

xxx

कोयलांचल के पत्रकार वेद प्रकाश जिंदगी-मौत से जूझ रहे, मदद की जरूरत

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन