Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रभात खबर, धनबाद में रिपोर्टिंग टीम के मुखिया रहे वेद प्रकाश ओझा का निधन

: हमेशा के लिए हमसे रूठ गये वेद भइया : प्रभात खबर, धनबाद में रिपोर्टिग टीम के मुखिया रहे वेद प्रकाश ओझा हमारे बीच नहीं रहे. वह लंबे समय से बीमार थे. लगभग एक माह से कोमा में चल रहे थे. उनका निधन बुधवार की शाम चार बजे कोलकाता में हो गया. वह अपने पीछे पत्नी अंजु प्रकाश, दो पुत्र ज्योति प्रकाश व कुमार अभिषेक समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन से कोयलांचल में शोक की लहर है.

: हमेशा के लिए हमसे रूठ गये वेद भइया : प्रभात खबर, धनबाद में रिपोर्टिग टीम के मुखिया रहे वेद प्रकाश ओझा हमारे बीच नहीं रहे. वह लंबे समय से बीमार थे. लगभग एक माह से कोमा में चल रहे थे. उनका निधन बुधवार की शाम चार बजे कोलकाता में हो गया. वह अपने पीछे पत्नी अंजु प्रकाश, दो पुत्र ज्योति प्रकाश व कुमार अभिषेक समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन से कोयलांचल में शोक की लहर है.

वेद प्रकाश ओझा ने अपने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1991 में आवाज अखबार से की थी. निजी चैनल समेत कोयलांचल के कई समाचार पत्रों में काम किया था. उच्च रक्तचाप व मधुमेह से पीड़ित वेद प्रकाश ओझा लगभग तीन वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे. तब उनका प्रारंभिक उपचार केंद्रीय चिकित्सालय, धनबाद में हुआ एवं वहां से अपोलो, रांची रेफर किये गये थे. उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन किया गया और स्वस्थ होकर लौट आये. अदम्य जीवटता के प्रतीक वेद ने प्रभात खबर में पुन: योगदान दिया और पूर्व की भांति अपने काम में जुट गये. इधर, एक साल से उनकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी थी. तब उन्हें इलाज के क्रम में एम्स, दिल्ली ले जाया गया.

स्वस्थ होकर लौटने के बाद फिर उन्होंने काम शुरू किया, लेकिन बीच में तबीयत बिगड़ने लगी, तो केंद्रीय चिकित्सालय में भरती कराया गया. यहां से उन्हें दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर किया गया. इसके बाद कोलकाता के सीएमआरआइ में इलाजरत थे. वहां से उनके अनुज संदीप कोलकाता स्थित अपने घर ले गये. अंतत: बुधवार की शाम साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को कोलकाता के कालीघाट पर होगा.

वेद ओझा : एक परिचय
नाम : वेद प्रकाश ओझा
जन्मतिथि : 25 अगस्त 1972
स्कूली शिक्षा : आइएसएल, सरायढेला
इंटरमीडिएट : वाणिज्य, पीके राय कॉलेज
स्नातक : वाणिज्य, इगAू
पिता : स्व हरेंद्र कुमार ओझा (आइएसएमकर्मी)
माता : प्रभावती देवी
पैतृक गांव : धनगढ़ा, छपरा
स्थानीय : लाहबनी, धैया
प्रभात खबर परिवार ने शोक जताया
प्रभात खबर के मुख्य संवाददाता वेद प्रकाश ओझा के निधन पर प्रभात खबर परिवार में शोक की लहर है. प्रभात खबर के कोलाकुसमा स्थित कार्यालय में दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. मौके पर प्रभात खबर परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन