Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ब्यूरो चीफ ने कहा- ‘विज्ञापन नहीं दोगे तो FIR करा देंगे’ (सुनें आडियो)

बीबीसी हिंदी सर्विस को अपने दिल्ली ऑफिस के लिए मल्टीमीडिया प्रड्यूसर की तलाश है. आवेदन करने वाले को रिसर्च, रिपोर्ट, कॉपी, एडिटिंग, ट्रांसलेशन आदि में सिद्धहस्त होना चाहिए. आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2016 है. बीबीसी की वेबसाइट पर इस बारे में जो डिटेल है, वह इस प्रकार है…

मनोज लक्की

कटिहार (बिहार) : अपने आप को न्यूज़ वन चैनल का बिहार ब्यूरो चीफ बताने वाला मनोज लक्की का एक आडियो इन दिनों चर्चा में है। इसमें मनोज लक्की अपने एक मीडियाकर्मी से कहते नजर आ रहे हैं कि विज्ञापन नहीं दोगे तो मुक़दमा दर्ज करा देंगे. मनोज पहले भी किसी पर विज्ञापन नहीं देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवा चुके हैं. ये बातें खुद मनोज बोलते नजर आ रहे हैं.

पूरा मामला ये है कि कटिहार से कार्यरत रतन कुमार को मनोज लक्की ने फोन कर नवरात्रि में विज्ञापन देने की बात कही. जब दूसरी तरफ से पत्रकार रतन ने विज्ञापन ना मिलने की बात कही तो मनोज लक्की ने रतन को कहा कि विज्ञापन नहीं दोगे तो 420 के तहत FIR करा देंगे. मनोज लक्की ने रतन को कहा कि जैसे दरभंगा वाले रिपोर्टर को विज्ञापन ना देने के कारण उसके ऊपर FIR दर्ज करा दिया गया था ठीक वैसे ही तुम्हारे ऊपर भी FIR दर्ज कराया जायेगा.

वायरल ऑडियो की पुष्टि रतन कुमार ने करते हुए कहा कि इस मामले को कटिहार पत्रकार संघ के समक्ष रखा गया है. कटिहार पत्रकार संघ के अध्यक्ष निरंजन सिंह ने कहा है कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है. जल्द ही एक बैठक आहूत कर जो भी न्याय संगत होगा, किया जायेगा. निरंजन सिंह ने कहा कि किसी भी पत्रकार को कोई भी संस्था या आदमी जबरदस्ती विज्ञापन लाने के लिए डरा धमका नहीं सकता है. अगर ऐसा होता है या हुआ है तो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी. वहीं दूसरी ओर पत्रकार रतन इतने दिनों तक काम करने के एवज में पैसे नहीं देने को लेकर जल्द ही लेबर अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं.

संबंधित आडियो सुनने के लिए नीचे क्लिक करें-

Vigyapan na laane par dhamki de raha hai bureau chief


इस जवान को सैल्यूट-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rajkumar

    October 6, 2019 at 9:05 am

    ऐसे लोग ही मीडिया में गंदगी है इस मनोज लक्की पर ही कार्यवाही होनी चाहिये…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन