Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी की फिल्म ‘PYRE’ ने जीता ऑडियंस अवार्ड, देखें वीडियो और तस्वीरें

रिष्ठ पत्रकार और फिल्मकार विनोद कापड़ी को उनकी फिल्म पायर के लिए ऑडियंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह अवार्ड Tallinn Black Nights Film Festival की तरफ से दिया गया है.

टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में पायर के प्रीमियर के मौके पर निर्देशक विनोद कापड़ी ने फिल्म में अभिनेता व अभिनेत्री का किरदार निभा रहे दम्पति के बारे में भी बताया कि, “वह इस अकेलेपन की कहानी को कैसे बड़े पर्दे पर लेकर आए.”

फिल्म के अवार्ड जीतने पर सीनियर जर्नलिस्ट साक्षी जोशी लिखती हैं, “मेरे रोंगटे खड़े हो गए ऑडियंस चॉइस अवार्ड जीतना जहां फिल्म देखने आने वाले लोग फिल्म के लिए वोट करने का भी प्रयास करते हैं… एक बड़ी बात है. पायर फिल्म (PyreFilm) लोगों का दिल जीत लिया. आपको साधुवाद विनोद कापरी, बहुत बहुत बहुत बहुत बहुत गर्व है तुम पर…

साक्षी ने एक्स पर किए गए पोस्ट में आगे टालिन फिल्म के आधिकारिक हैंडल को टैग कर लिखा है- हम सभी को इतने प्रतिष्ठित मंच पर लाने के लिए धन्यवाद.”

फिल्म के निर्देशक विनोद कापड़ी ने एक वीडियो क्लिप शेयर कर लिखा है- “आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए करोड़ों धन्यवाद।” इसके साथ ही उन्होंने एक अलग पोस्ट में एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसे अपनी सबसे पसंदीदा तस्वीर करार दिया है.

नीचे देखें पहले वीडियो और उसके बाद शानदार व संवेदनशील फिल्मकार विनोद कापड़ी की पसंदीदा तस्वीर…

https://twitter.com/vinodkapri/status/1860403021575848082?t=1oNLgIzUO6sI8CyeoQKfiQ&s=08

यह तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल है…

ये भी पढ़ें..

वर्ल्ड प्रीमियर : इस फेस्टिवल में गई इकलौती भारतीय फिल्म है विनोद कापड़ी की ‘पायर’

विनोद कापड़ी की नई फ़िल्म के बनने की कहानी : शूटिंग के दौरान ‘पायर’ की इस हीरोइन की चिंता- ‘भैंस के लिए घास का गट्ठर कैसे मिलेगा?’

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन