Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

तीन वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने किया ‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ का विमोचन

भिलाई के निर्माण में सोवियत संघ (रूस) और भारतीयों के योगदान पर केंद्रित है यह किताब… इस्पात नगरी भिलाई के पत्रकार व लेखक मुहम्मद जाकिर हुसैन की शोधपूर्ण किताब ‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ का विमोचन छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने 7 फरवरी की शाम राजधानी रायपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में एक साथ किया। इस्पात नगरी भिलाई के निर्माण में सोवियत संघ (रूस) और भारतीयों के योगदान पर केंद्रित इस किताब को अतिथियों ने सराहा और लेखक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि ‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ पत्रकार-लेखक मुहम्मद जाकिर हुसैन की तीसरी प्रकाशित किताब है। जिसे उन्होंने विगत 18 वर्ष से विभिन्न अवधि में जारी शोध व अध्यन के उपरांत लिखा है। इसमें लेखक ने भिलाई की स्थापना में सहयोग देने वाले तत्कालीन सोवियत संघ के इंजीनियरों, अनुवादकों व अन्य की भूमिका पर विस्तार से रोशनी डाली है। वहीं इस पुस्तक में शुरूआती दौर से वर्तमान तक भिलाई में सेवा देने वाले रशियन इंजीनियर/दंपति और प्रमुख भारतीय इंजीनियरों के साक्षात्कार व प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं का दुर्लभ फोटोग्राफ्स सहित ब्यौरा है।

भिलाई के इतिहास पर इससे पहले पत्रकार-लेखक मुहम्मद जाकिर हुसैन 2011 में ‘भिलाई एक मिसाल’ लिखी थी जिसका प्रकाशन भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा किया गया था। इसमें भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना काल से लेकर 2011 तक के सभी कार्यकारी प्रमुख (जीएम, एमडी व सीईओ) के साक्षात्कार व उनके काल से जुड़ी दुर्लभ घटनाओं का ब्यौरा लेखक ने दिया था। लेखक मुहम्मद जाकिर हुसैन ने इसके अलावा 2013 में इस्पात नगरी भिलाई के प्रख्यात रंगकर्मी और आज के हिंदी फिल्मों के स्थापित निर्देशक अनुराग बसु के पिता स्व. सुब्रत बोस पर केंद्रित किताब ‘भिलाई का फौलादी रंगकर्मी-सुब्रत बोस’ भी लिखी है। जिसे भिलाई स्टील प्लांट ने प्रकाशित किया था।

‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ का विमोचन हरिभूमि समाचार पत्र के इलेक्ट्रॉनिक चैनल आईएनएच न्यूज के टाटा स्काई पर लांचिंग अवसर पर हुआ। इस कार्यक्रम में हरिभूमि समाचार पत्र समूह के चेयरमैन कैप्टन रूद्रसेन सिंधु, प्रबंध संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी,रावघाट के योद्धा की उपाधि से विभूषित माइनिंग अधिवक्ता विनोद चावड़ा और प्रकाशक डॉ. सुधीर शर्मा भी विशेष रूप से मंच पर मौजूद थे। विमोचन समारोह में विशेष रूप से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, टीएस सिंहदेव, उमेश पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय व भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित शासन-प्रशासन के कई गणमान्य अधिकारी, मंत्रीगण, विधायकगण व नागरिक मौजूद थे। ‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ को वैभव प्रकाशन की सहयोगी संस्था सर्वप्रिय प्रकाशन नई दिल्ली ने प्रकाशित किया है और जल्द ही व्यावसायिक तौर पर बाजार में उपलब्ध कराने की तैयारी है।

पत्रकार व लेखक मुहम्मद जाकिर हुसैन नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया (NFI) के पूर्व फैलो हैं और वर्तमान में इस्पात नगरी भिलाई में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उनसे मोबाइल नंबर 09425558442 पर संपर्क किया जा सकता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन